Noida: रील बनाने के शौकीन कोतवाल अजय चाहर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अपने अधिकारियों के आदेश का अवहेलना करने के आरोप में उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। अजय चाहर सेक्टर-126 थाने में बतौर थाना प्रभारी तैनात थे। अजय चाहर ने अपने उपर एक रील बनवाई थी। जिसमें रैप अंदाज में गाए गाने में उन्होंने किसी फिल्मी हीरो की तरह काम किया था। अब रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं।
इंस्पेक्टर साहब ने पूरा गाना खुद पर करवाया शूट
बता दें कि नोएडा सेक्टर-126 कोतवाली में तैनात एसएचओ अजय चाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अजय चाहर बतौर पुलिस निरीक्षक एक्टिंग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो को सेक्टर-126 क्षेत्र में बने फार्म हाउस में शूट किया गया है। इस वीडियो में जाति आधारित एक गाने के लिए शूटिंग की गई है। गाना रिलीज होने के बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति के शूटिंग की गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025