Noida: पिछले काफी दिनों से नोएडा में रह रही ऋतु सैनी अब शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रितु सैनी वर्तमान में छाव फाउंडेशन में काम करती हैं। इसके साथ ही सिरोज़ कैफे में रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। रितु सैनी 12 मार्च को साहिल गुप्ता के साथ शादी होगी।
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार
ऋतु सैनी ने बताया कि साहिल गुप्ता के साथ उनकी मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से 2017 में हुई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को जानते हैं। तभी से साहिल गुप्ता और मैं एकदूसरे से प्यार करने लगे। ऋतु ने बताया जब साहिल गुप्ता ने अपने परिवार वालों से मेरे बारे में बताया तो वे एक बार सहमत नहीं हुए। उन्होंने शादी से इनकार कर दिया लेकिन साहिल गुप्ता ने मनाया और परिवार वाले अब हमारी शादी के लिए राजी हो गए हैं।
मुंबई से रोहतक आएगी बारात
ऋतु ने बताया कि मेरी बारात हरियाणा के रोहतक में मुंबई से आएगी। साहिल गुप्ता मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं उनके पिता एक बिजनेसमैन है। साहिल गुप्ता एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। ऋतु सैनी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने उनके ऊपर एसिड अटैक किया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थीं। जिसके बाद से अब तक जीवन के लिए काफी संघर्ष किया।
साथ छोड़ने वाले दोस्तों को किया आमंत्रित
बता दें कि 12 मार्च को ऋतु सैनी के घर पर साहिल गुप्ता बारात लेकर आएंगे। ऋतु सैनी की शादी होने की तैयारी चल रही हैं। ऋतु सैनी ने अपने उन दोस्तों को भी इनवाइट किया है, जिन्होंने एसिड एटैक होने के बाद किनारा कर लिया था। ऋतु सैनी ने बताया कि मेरे पुराने दोस्त भी अब लौट आए हैं। मैं अपनी शादी के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025