हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक से सरकारी संपत्ति की क्षति की कुल राशि 2.44 करोड़ को वसूलने के लिए नगर निगम ने नोटिस भेजा, दी गई समय सीमा पार करने पर कानूनी तरीके से पैसा वसूला जाएगा।
कुछ दिनों पहले 8 फरवरी को हिंसा और आगजनी से हल्द्वानी दहक रहा था, जिसका मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक है। इस आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में वसूली का नोटिस भेज दिया है।
वसूली का 2.44 करोड़ का नोटिस
बता दें कि यह हल्द्वानी नगर निगम द्वारा दिया गया वसूली का नोटिस कुल 2.44 करोड़ रुपयेका है। इस नोटिस में मलिक के समर्थकों पर 'मलिक का बगीचा' मेंअतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला करने और नगर निगम की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की भी बात कही गई है।
नगर निगम ने इस नोटिस में 8 फरवरी की घटना के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर का भी जिक्र किया है, जिसमें आरोपी मलिक का नाम भी शामिल है। नगर निगम ने नुकसान हुई संपत्ति का प्रारंभिक आकलन 2.44 करोड़ रुपये का किया है, और मलिक को इसको चुकाने के लिए 15 फरवरी तक का समय दिया है, और उसको यह राशि हल्द्वानी नगर निगम में जमा करने के लिए कहा है। यदि मलिक दिए गए समय में पैसा नहीं देता है तो राशि उससे कानूनी तरीके से वसूली की जाएगी।
बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुका है आरोपी
बता दें कि हल्दवानी की घटना का मुख्य आरोपी ने मोटा पैसा जमा करने के बाद नेता बनने का सपना देखा था। इसके लिए वह साल 2004 में फरीदाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए बसपा से टिकट लाकर चुनाव भी लड़ चुका है। लेकिन इस चुनाव में उसको हार का सामना करना पड़ा था।
शहरमें अवैध ढ़ांचे को हटाने से भड़का था दंगा
मलिकने हल्द्वानी में "अवैध संरचना" का निर्माण कराने का आरोप है, जिसको हटाने के दौरान शहर में 8 फरवरी को हिंसा भड़क गई थी। इसमें छह लोगों को मौतऔर 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे, जिसमें कई पुलिसकर्मी और मीडिया के लोगभी शामिल थे। हिंसा में पुलिस बल और नगर निगम के कर्मचारियों पर हमला किया गया था, इसके अलावा एक पुलिस स्टेशन में आग भी लगाई गई थी। इस शर्मनाक हिंसा में पांच कथित दंगाइयों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी, और 60 लोग घायल हो गए थे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025