Noida: आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनपद गौतम बुद्ध नगर सहित प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। गौतम बुद्ध नगर में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन के नेतृत्व सूरजपुर जिला मुख्यालय प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी से आम जनमानस में भारी रोष है। यह कार्रवाई मोदी-अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को दबाने की साजिश है। 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं। इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह पूरा मामला फर्जी
जादौन ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया। सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है। क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया। जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया। 12 घंटे ईडी की रेड चली जिसमे सांसद संजय सिंह के घर का कोना कोना छान मारा फिर भी कुछ नहीं मिला इसके बावजूद गिरफ्तार किया।
भाजपा के दबाव में काम कर रही ईडी
जादौन ने कहा कि ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है। इस लिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले सम्मन तक नही भेजा। संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ते रहे है और उन्होंने अडानी के घोटालों के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करे। लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्यवाही न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया।
तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी
जादौन ने कहा कि संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्य सभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है। संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं। संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नही हैं.पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नही हैं। इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
प्रदर्शन में ये हुए शामिल
प्रदर्शन में जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला प्रवक्ता राहुल सेठ,जिला उपाध्यक्ष प्रवीन धीमान, जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटी कोषाध्यक्ष अनिल चेची जिला सचिव जीतू गुर्जर जिला सचिव विक्की भाटी श्रम प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नरेश प्रजापति यूथ विंग जिला अध्यक्ष विक्रांत लोहिया ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद भाटी दीप्ति वर्मा डॉक्टर ज्योति सिंह रिशियांत कटियार अफजल चौधरी अमर सिंह चौहान संजय चेची एडवोकेट विवेक शर्मा नितिन प्रजापति पंडित उमेश गौतम ललित लोहिया,गजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025