New delhi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार की सुबह से तलाशी ले रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह कार्रवाई क्यों हो रही है। इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी में भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
आप सांसद संजय सिंह के पिता ने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है हम उनका सहयोग करेंगे। मैं उसे समय का इंतजार करूंगा जब उन्हें मंजूरी मिलेगी।
ताइवान नहीं जा पाए संजय सिंह
बता दें कि मंगलवार को ही दो आरोपी ईडी के सरकारी गवाह बने है, जिनमे दिनेश अरोड़ा संजय सिंह का करीबी था। वही संजय सिंह को मंगलवार रात को ताइवान जाना था। लेकिन उन्हें इस यात्रा के लिए पॉलिटिकल क्लीयरेंस नहीं दिया गया। जिसकी वजह से संजय सिंह ताइवान नहीं जा पाए।
संजय सिंह ने ईडी और केंद्र सरकार पर बोला था हमला
बता दे कि हाल ही में संजय सिंह ने केंद्र सरकार और एड़ी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि शराब घोटाले को लेकर पिछले 1 साल से एड़ी लगातार छानबीन कर रही है। अधिकारी कभी कहते हैं 100 करोड़ का घोटाला है, तो कभी हजारों करोड़ों का बताते हैं। संजय सिंह ने कहा था कि जो घोटाला दिल्ली के अंदर हुआ ही नहीं उसकी वीडियो जांच कर रही है गवाहों को डरा धमकाकर स्टेटमेंट लिखवा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025