Greater Noida West: बिरसख थाना क्षेत्र स्थित अम्रपाली ड्रीम वैली की निर्माणाधीन सोसाइटी में पर पैसेंजर लिफ्ट गिरने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को घटना के दिन चार मजदूरों की मौत हुई थी, जबकि चार मजदूरों की मौत अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस मामले में पुलिस ने गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जनरल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

500 से अधिक मजदूरों ने छोड़ा काम
वहीं गौतम बुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हाथ से में करने वाले मृतकों के परिवार को 25-25 लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। 20 लख रुपए एनबीसीसी और 5 लाख पोर्ट रिसीवर की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। गौरतलाप है कि हादसे के बाद साइड से मजदूरों का जाना लगातार जारी है। वही मौके पर पुलिस बल के साथ पीएससी भारी संख्या में तैनात है इससे पहले एनबीसीसी के अधिकारियों ने घटनास्थल कर जायजा लिया था।

हादसे में 8 मजदूरों की हुई मौत
बताते चलें कि 15 सितंबर को अम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में सुबह 9:00 बजे निर्मला दिन साइट टेक जोन सी ब्लॉक के टावर नंबर 12 पर चौधरी मंजिल से पैसेंजर लिफ्ट अचानक गिर गई थी। इस हादसे में बलरामपुर निवासी इस्तक अली, बिहार निवासी अरुण ताप्ती मंडल, रिपोर्ट मंडल, अमरोहा निवासी आरिश खान की मौत अस्पताल में पहुंचते ही हो गई थी। जबकि अरबाज, कुलदीप, मान अली मोहम्मद अली की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।

गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन के जीएम की देखरख में हो रहा था काम
इस मामले में कृषक थाना पुलिस ने गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जनरल मैनेजर और निर्माण अधीन प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे देवेंद्र सिंह उर्फ देवेंद्र शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने देवेंद्र शर्मा को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शिकायत के बावजूद भी ठीक नहीं कराया था लिफ्ट
नोएडा मीडिया सेल के अनुसार घटना के संबंध में विवेचना के दौरान पता चला कि गिरधारी लाल के जनरल मैनेजर देवेंद्र शर्मा द्वारा मजदूरों की पैसेंजर लिफ्ट को समय से ठीक नहीं कराया गया। जबकि मजदूरों और ठेकेदार ने लिफ्ट में गड़बड़ी की सूचना कई बार दी गई थी। इसके बावजूद लगातार बारिश होने पर भी पैसेंजर लिफ्ट चलवाया गया जिससे हादसा हुआ।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली ड्रीम वैली की निर्माणाधीन सोसायटी में पैसेंजर लिफ्ट हादसे में बिरसख थाना पुलिस ने गिरधारी लाल कन्ट्रेक्शन के मैकेनिकल फोरमैन को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 15 सितंबर को आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में कंस्ट्रक्शन साइड टेकजॉन 4 में सी ब्लॉक के टावर 12 पर 14वी मंजिल से एक पैसेंजर लिफ्ट अचानक टूट कर गिर गई थी, जिसमें 9 लोग सवार थे. इस हादसे में आठ मजूदरों की मौत दो दिन मों हो गई थी. थाना बिरसख पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. कंपनी के जीएम सहित अन्य 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के जीएम और जीएम एडमिन की गिरफ्तारी पहले कर चुकी है।
बार-बार खराब हो रही लिफ्ट को सही करा देता था आरोपी
अब पुलिस ने इस मामले में वांछित गिरधारी लाल कन्ट्रेक्शन के मैकेनिकल फोरमैन राहुल सिंह (40) निवासी बुलन्दशहर को आम्रपाली ड्रीम वैली के पास बनी झुग्गी झोपड़ी के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना के दौरान पता चला कि राहुल गिरधारी लाल कन्ट्रेक्शन प्रा.लि. कम्पनी का मैकेनिकल फोरमैन के पद पर कार्यरत है. कम्पनी की कन्सट्रक्शन साईट पर लगी सभी लिफ्ट की देखरेख/रिपेयरिग व अन्य कार्य की जिम्मेदारी राहुल की है. पुलिस ने बताया कि पैसेंजर लिफ्ट लगातार खराब होती रहती थी. जानबूझकर खराब लिफ्ट को सही कर-कर अपनी मर्जी से बारिश होने के बाबजूद भी चलाया गया . जबकि लिफ्ट कम्पनी द्वारा बारिश में लिफ्ट न चलाने के पूर्व में निर्देश दिया गया था. राहुल द्वारा जानबूझकर लापरवाही की गई है, जिससे यह घटना हुई।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025