Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा के वेस्ट में स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में रविवार को एओए का चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। चुनाव में दो पैनल टीम लक्ष्य और टीम संकल्प आमने सामने थे। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इसके बाद रविवार शाम साढ़े 5 बजे से सोमवार की सुबह साढ़े तीन बजे तक पुलिस की मौजूदगी में मतगणना हुई। जिसमें टीम संकल्प ने जीत दर्ज की।

कौन-कौन थे आमने-सामने?
अजनारा होम्स में हुए एओए के चुनाव में अध्यक्ष के लिए टीम संकल्प की तरफ से चंदन सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया था, जो निर्विरोध चुने गये। वहीं उपाध्यक्ष के लिए टीम संकल्प के लिए सुबोध कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जबकि दूसरी ओर टीम लक्ष्य से नीरज गुप्ता प्रत्याशी थे। जिसमें नीरज गुप्ता को 305 वोट, वहीं सुबोध कुमार सिंह को 467 वोट मिले। सचिव पद के लिए टीम संकल्प से दीपचंद्र को प्रत्याशी बनाया था और टीम लक्ष्य से प्रदीप बंसल को प्रताशी बनाया गया था। जिसमें दीपचंद्र को 464 वोट तो प्रदीप बंसल को 312 वुोट मिले।
इन प्रत्याशियों को एओए चुनाव में मिली जीत
एओए के चुनाव में अध्यक्ष चन्दन सिन्हा, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह , सचिव दीपचंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चुने गए। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार त्रिपाठी, आदित्य अग्रवाल, आलोक कुमार , विजय कुमार शर्मा, शशि रंजन कुमार, सुनील कुमार अग्रवाल को चुना गया।
Greater Noida West: गौर सिटी-वन में स्थित गैलेक्सी नॉर्थ एवेन्यू-वन में AOA का चुनाव संपन्न हो गया है। जिसमें प्रताप सिंह को अध्यक्ष तो मंजू सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं सेक्रेटरी के लिए प्रवीण कुमार, कुलदीप केशरी ट्रेजरार और अमोद सिंह, वंदना भारद्वाज, साहिल गुप्ता और राघवेंद्र तिवारी को एग्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में निर्विरोध चुना गया है।

इलेक्शन समिति ने दिलाई शपथ
सभी चुने हुए सदस्यों को सोसायटी वासियों की मौजूदगी में इलेक्शन समिति के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान, उपाध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी और कर्नल सुधीर कुमार मौजूद रहे। इलेक्शन समिति के ओर से संजय वर्मा इलेक्शन कमेटी अध्यक्ष, प्रमोद कुमार, मनीष वर्मा, उपेंद्र सिंह, साकेत चौधरी और विपुल वर्मा ने सफलता पूर्वक चुनाव को संपन्न करवाया।
विजयी पदाधिकारियों को दी बधाई
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने सभी निर्विरोध विजयी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि ये एक बहुत बड़ी सामाजिक सेवा है। जिसे आप लोग कर रहे हैं और निवासियों को ये मिलजुल कर विजयी एसोसिएशन का साथ देना चाहिए। क्योंकि जो संगठन जीतकर आती है, वो भी आपके लिए ही कार्य करती है।
Greater Noida West: गौर सिटी-वन के 5वें एवेन्यू में एओए चुनाव लगातार विवादों में बना है। इस एवेन्यू में सुनीता शर्मा अध्यक्ष हैं। सुनीता शर्मा को विपक्ष अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं है और इस चुनाव को ही विपक्ष असंवैधानिक बता रहा है। वहीं सुनीता शर्मा का आरोप है कि अभी तक उन्हें पूर्व एओए प्रीत भार्गव और दीपक कुमार ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है। अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक आरडब्लूए कार्यालय में भी जाने नहीं दिया जा रहा है। वहां पर पूर्व एओए मेंबर ने ताला लगा दिया है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट 2022-23 का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो गया था। 17 सितम्बर 2023 की जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में नए बोर्ड के गठन की घोषणा और इलेक्शन समिति के गठन के लिए निवासियों से आवेदन मांगे गये। पहले 15 दिन कोई भी निवासी चुनाव समिति में नामांकन के लिए नहीं आया। दिसंबर साल 2023 अंत आते-आते चुनाव कराने के लिए निर्धारित 5 ओनर्स के नाम आये। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया 3 जनवरी साल 2024 को शुरू हुई।
चुनाव समिति को भंग करने की मांग
आरडब्लूए का चुनाव हर साल गौर सिटी-वन के 5वें एवेन्यू में करवाया जाता है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन के अंदर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करना होता है। लेकिन यहां पर अक्टूबर से जनवरी तक चुनाव की प्रक्रिया को अधर में रखा गया। चुनाव समिति ने 6 जनवरी को मीटिंग कर चुनाव अनुसूची (schedule) निवासियों को भेज दी। जिसके बाद वोटर लिस्ट की जाँच और सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई। 29 जनवरी 2023 की GBM में निवासियों ने सर्वसम्मति से को-ओनर के लिए वोटिंग राइट्स को स्वीकार बोर्ड को निर्देशित किया। इधर वोटर लिस्ट करेक्शन एवं सुधार प्रक्रिया के दौरान इलेक्शन समिति ने ओनर्स /जॉइंट ओनर्स से 27 जनवरी 2023 के आधार पर उन्हें 10 जनवरी 2024 को सूचित कर सुधार के लिए आवेदन मांगे। जिसमें चुनावी अनुसूची में दी गई अवधि तक केवल 2 ही को-ओनर्स आये। चुनाव समिति ने उनके नाम आपसी सहमति से वोटर लिस्ट में अंकित कर दिए। जिसके बाद बोर्ड के प्रेजिडेंट ने चुनाव समिति को भंग करने की मांग की।
ये है नियम
जानकारी के मुताबिक यूपी सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के सेक्शन 25 (i) के अनुसार इलेक्शन समिति, उसकी कार्यप्रणाली, परिणामों से संबंधित आपत्तियों पर कार्रवाई या निवारण का अधिकार केवल रजिस्ट्रार को है। बोर्ड को इलेक्शन रोकने या फिर उसे भंग करने का अधिकार नहीं है। नामांकन की अंतिम तारीख तक तक 10 फॉर्म लिए गए, जिमसें 6 फॉर्म जमा हुए। सुनीता शर्मा ने बताया कि इलेक्शन कमिश्न के रिटर्निंग ऑफिसर की गाइड लाइन 9 के अनुसार सभी 6 को निर्वाचित घोषित किया गया है।
ये हैं गौर सिटी-वन के 5वें एवेन्यू के मेंबर
गौर सिटी-वन के 5वें एवेन्यू में अभी 6 मेंबर हैं। जिसमें सुनीता शर्मा अध्यक्ष हैं, जबकि शैलेश को उप अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शैलेंद्र को सचिव और मोहित को ट्रैजरार बनाया गया है। जबकि शुभ्रा और सिल्की बोर्ड की सदस्य हैं।
Greater Noida West: नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 सोसायटी के 5th एवेन्यू में हुए AOA चुनाव को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रही है। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप है कि पदाधिकारियों के ईमेल आईडी हैक कर ली गई है। इससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया है।
पुलिस को लिखा लेटर
बिसरख थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि 'आरोप है कि दीपक कुमार सेक्रेटरी की ईमेल आईडी हैक करके गौड़ संस, बैंक मैनेजर, मैनेजर को ईमेल लिखी गई। ईमेल में सारा कुछ हैंडओवर करने की बात लिखी गई है। वहीं, AOA प्रीत भार्गव की तरफ से धांधली कर AOA बनी नई टीम को बधाई भी दी गई है। ईमेल हैक करने वाले ने बड़े ही शातिराना तरीके से पूरी स्क्रिप्ट तैयार की। मामला सामने आते ही 5TH एवेन्यू में हड़कंप मच गया है। AOA प्रीत भार्गव और उनके सदस्यों की तरफ से थाने में ईमेल हैक को लेकर तहरीर दी गई। सूत्रों से ये भी पता चला है कि नए AOA के 3 सदस्यों ने कार्यकारिणी से इस्तीफ़ा भी दे दिया है। इधर पुलिस उस IP एड्रेस की तलाश में जुट गई है, जिसके जरिए फर्जी ईमेल लिखी गई थी।
ऐसे हो गोलमाल
जानकारी के मुताबिक बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट 2022-23 का कार्यकाल 16 अक्टूबर 2023 को समाप्त हो गया था। 17 सितम्बर 2023 की जनरल बॉडी मीटिंग (GBM) में नए बोर्ड के गठन की घोषणा और इलेक्शन समिति के गठन के लिए निवासियों से आवेदन मांगे गये। पहले 15 दिन कोई भी निवासी चुनाव समिति में नामांकन के लिए नहीं आया। दिसंबर साल 2023 अंत आते-आते चुनाव कराने के लिए निर्धारित 5 ओनर्स के नाम आये। जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया 3 जनवरी साल 2024 को शुरू हुई।
चुनाव समिति को भंग करने की उठाई मांग
आरडब्लूए का चुनाव हर साल गौर सिटी-वन के 5वें एवेन्यू में करवाया जाता है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन के अंदर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करना होता है। लेकिन यहां पर अक्टूबर से जनवरी तक चुनाव की प्रक्रिया को अधर में रखा गया। चुनाव समिति ने 6 जनवरी को मीटिंग कर चुनाव अनुसूची (schedule) निवासियों को भेज दी। जिसके बाद वोटर लिस्ट की जाँच और सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई। 29 जनवरी 2023 की GBM में निवासियों ने सर्वसम्मति से को-ओनर के लिए वोटिंग राइट्स को स्वीकार बोर्ड को निर्देशित किया। इधर वोटर लिस्ट करेक्शन एवं सुधार प्रक्रिया के दौरान इलेक्शन समिति ने ओनर्स /जॉइंट ओनर्स से 27 जनवरी 2023 के आधार पर उन्हें 10 जनवरी 2024 को सूचित कर सुधार के लिए आवेदन मांगे। जिसमें चुनावी अनुसूची में दी गई अवधि तक केवल 2 ही को-ओनर्स आये। चुनाव समिति ने उनके नाम आपसी सहमति से वोटर लिस्ट में अंकित कर दिए। जिसके बाद बोर्ड के प्रेजिडेंट ने चुनाव समिति को भंग करने की मांग की।
ये है सोसाइटी रजिस्ट्रेशन नियम
जानकारी के मुताबिक यूपी सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के सेक्शन 25 (i) के अनुसार इलेक्शन समिति, उसकी कार्यप्रणाली, परिणामों से संबंधित आपत्तियों पर कार्रवाई या निवारण का अधिकार केवल रजिस्ट्रार को है। बोर्ड को इलेक्शन रोकने या फिर उसे भंग करने का अधिकार नहीं है। नामांकन की अंतिम तारीख तक तक 10 फॉर्म लिए गए, जिमसें 6 फॉर्म जमा हुए। सुनीता शर्मा ने बताया कि इलेक्शन कमिश्न के रिटर्निंग ऑफिसर की गाइड लाइन 9 के अनुसार सभी 6 को निर्वाचित घोषित किया गया है।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित कासाग्रीन्स 1 सोसाइटी का एओए चुनाव 25 फरवरी को शांति पूर्वक संपन्न हुए। रात्रि 11 बजे तक मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी शरद चंद्र श्रीवास्तव द्वारा चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये। चुनाव में 332 सदस्यों ने वोट डाला, ज़िसमे महेश यादव को अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 247 वोट मिले और विजयी घोषित किए गए। महेश यादव पैनल के ही अजय कुमार सिंह को 185 वोट के साथ उपाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया। 168 वोट के साथ डॉ सुहेल ख़ान सचिव और 177 वोट के साथ मयंक श्रीवास्तव ट्रेजरर पद पर विजयी घोषित किये गये ।
देर रात तक जीत की खुशी में मनाया जश्न
सदस्यों में अनुपमा मिश्रा को 235 वोट ,राज कुमार सिंह राघव को 220 वोट , धीरज यादव को 188 वोट ,सूर्यांश शर्मा को 170 वोट ,मनोज कुमार सिंह को 168 वोट और सोमा सिंह को 160 वोट के साथ विजयी घोषित हुए। इस दौरान मतगणना स्थल पर सैकड़ो रेज़ीडेंट्स जमे रहे। रात्रि एक बजे तक विजयी उम्मीदवारों के समर्थक जश्न मनाते रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025