Noida: लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने उत्तरप्रदेश के लिए अपने वॉर रूम का गठन कर दिया है। इस 6 सदस्य वॉर रूम के चेयरमैन विधायक वीरेंद्र चौधरी हैं। इसके साथ ही नोएडा के अनिल यादव समेत लोगों को सदस्य बना गया है। कांग्रेस के इस कदम से अब साफ दिखने लगा है कि कांग्रेस ने भी उत्तर प्रदेश में लोक सभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।
वॉर रूम का बनाया गया सदस्य
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल यादव ने बताया कि इस वॉर रूम का काम प्रदेश स्तर पर लोकसभा चुनाव का संचालन करना होता है। इसके साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों को लोकसभा स्तर तक पहुंचाने में भी इसकी अहम भूमिका होगी। अनिल यादव ने इस ज़िम्मेदारी पर ख़ुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है।
विश्वासपात्र लोगों को मिलती है यह जिम्मेदारी
बता दें कि वॉर रूम में संगठन के विश्वासपात्र और दिग्गज नेताओं को ज़िम्मेदारी दी जाती है। जिसके चलते नोएडा के अनिल यादव को कम उम्र में यह ज़िम्मेदारी मिलने को पार्टी का बड़ा संकेत माना जा रहा है । अनिल यादव की पत्नी पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधान सभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं ।
लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में जोरों-शोरों से जुट गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने नोएडा के अनिल यादव को दिल्ली के लोकसभा चुनाव हेतु मीडिया विभाग का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है। आगामी चुनाव में मीडिया का बेहद अहम योगदान रहने वाला है। जिसके चलते छठे चरण में होने वाले दिल्ली के चुनाव में इसे बेहद महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी माना जा रहा है। आपको बता दें कि अनिल यादव इससे पूर्व यूपी के वार रूम के सदस्य के साथ-साथ प्रदेश के प्रवक्ता भी रहे हैं।
अनिल यादव सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय
अनिल यादव टीवी पर राजनैतिक चर्चाओं में कांग्रेस का पक्ष मज़बूती के साथ रखते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी काफ़ी सक्रिय हैं। इनकी नियुक्ति को राहुल गाँधी द्वारा निरंतर पिछड़े वर्ग के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर ज़िम्मेदारी देकर पार्टी से जोड़ने की मुहिम के रूप में भी देखा जा रहा है। अनिल यादव समेत 20 अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी विभिन्न प्रदेश की ज़िम्मेदारी दी गई है जिसकी घोषणा कांग्रेस के मीडिया व कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने की। वहीं इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर अनिल यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया और साथ ही दी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रण लिया।
Noida: सावन महीने में शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने उलटफेर किया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव को लक्ष्मी सिंह ने हटा दिया है। उनकी जगह अब यमुना प्रसाद को अब ये जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अनिल यादव को हटाया है।
माना जा रहा है पीआरवी वाहन में रील बनाने के मामले को लेकर ये कार्रवाई की गई है। अनिल यादव नोएडा सेंट्रल जोन के डीसीपी थे। जिसके बाद पिछले साल अगस्त महीने में उन्हें डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी मिली थी।
यमुना प्रसाद को डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी
साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद 47 वर्षीय यमुना प्रसाद तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। यमुना प्रसाद की तेज तर्रार अफसरों में गिनती होती है। सावन महीने में कांवड़ यात्रा यमुना प्रसाद के लिए बड़ी चुनौती है। कांवड़ यात्रा के चलते शहर की सभी रास्तों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025