Greater Noida: थाना बिसरख क्षेत्र में एक न्यूज चैनल के पत्रकार ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है आर्थिक संकट के चलते पत्रकार काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कई बैंकों के लोन से थे परेशान
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि पत्रकार की कई बैंक किस्त कट रही थी। जिसमें घर के अलावा कई अन्य चीजें शामिल हैं। 6 महीने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, इस बात का जिक्र उन्होंने अपने परिवार वालों से किया था। पहले भी कई बार उनके घर वालों ने उनको समझाया था। वह डिप्रेशन में थे, इसका इलाज भी चल रहा था। बीती रात उन्होंने जिंदगी से हार मानकर पर अपनी जान दे दी।
मूलरूप से बिहार के रहने वाले पत्रकार ने जहरीला पदार्थ पी लिया था
पुलिस ने बताया कि थाना बिसरख पर निजी अस्पताल से 7 सूचना मिली की उमाकांत राही पुत्र देवी द्वारा विषक्त पदार्थ पीने के कारण एडमिट कराया था। उमाकांत की बुधवार को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। उमाकांत राही मूल रूप से ग्राम गुढारी थाना हसनपुर जिला औरंगाबाद बिहार के रहने वाले थे। वर्तमान में कन्हा रेजिडेंसी रोजा जलालपुर थाना बिसरख में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि उमाकांत एबीपी न्यूज़ में सेक्टर 16 ए नोएडा में वीडियो एडिटर का कार्य करते थे। काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुये अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025