गाजियाबाद में कविनगर क्षेत्र की राजनगर सेक्टर 3 चौकी क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के आवास के पास से लूट की खबर सामने आई है। सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मी से करीब साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। लूट के समय वो नवयुग मार्केट स्थित एसबीआई में नकदी जमा करने जा रहे थे। लूट के तुरंत बाद कर्मचारी ने पेट्रोलपंप मालिक को सूचना दी, जिसके बाद पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस सूचना दी।
घात लगाकर की लाखों की लूट
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मयंक राजपूत राजनगर एक्सटेंशन स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर मुंशी हैं। मयंक ने बताया कि सोमवार को बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे। जैसे ही वह राजनगर में सर्विस रोड पर पहुंचे तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश उनकी जेब से मोबाइल निकालने लगे। इसके बाद ओवरटेक करके उन्होंने स्कूटी साइड लगवा ली। एक बदमाश ने तमंचा तानकर स्कूटी की डिग्गी खोलकर नकदी से भरा बैग निकाल लिया और भाग गए। दोनों ने मुंह छुपाया हुआ था और हेलमेट लगाए हुए थे। लोगों का कहना है कि ये घटना घात लगाकर रेकी करके की गई है।
पुलिस कर रही है पड़ताल
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। वहीं, एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा है कि घटना के अनावरण के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025