प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने आज सोमवार को विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। वहीं इस बार मोदी सरकार में महिलाओं का कद बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस बार एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है।
महिला मंत्रियों के हाथों में इन विभागों की कमान
निर्मला सीता रमण को एक बार फिर वित्त मंत्रालय की कमान सौंपा गई है। वहीं शोभा करंदलाजे को एमएसमएमई राज्य मंत्री, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय, सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री, निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली जगह
आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को नौ जून को आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है। सावित्री ठाकुर, निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025