Sitapur: यूपी के सीतापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। सिरफिरे ने पहले एक-एक करके परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई, जांच-पड़ताल जारी है।
सिरफिरा मां के साथ गांव में रहता था
जानकारी के मुताबिक, पाल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत हो चुकी है। अनुराग अपनी मां सावित्री देवी (65) के साथ गांव में रहता था। जबकि उसकी पत्नी प्रियंका सिंह (42), बेटी आश्वी (12), आरना (10) और बेटे आदविक (6) के साथ लखनऊ में रहते थे। पत्नी प्रियंका बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी।
नशे धुत में आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद नशे में धुत अनुराग ने मां को गोली मार दी और पत्नी को हथौड़े से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। मां, पत्नी व दो बच्चों की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दो कारतूस बरामद, तमंचा नहीं मिला
सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं। लेकिन असलहा नहीं मिला है। असलहा न मिलना भी कुछ संदेह पैदा कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अनुराग शराब का आदी था।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि युवक शराब के नशे का आदी था। उसने ही परिवार के सभी सदस्यों की हत्या की है। कल 6 लोगों की मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है। अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है। -
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025