Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम स्कूल के सामने भीषण विस्फोट होने से वजह से मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मलबे में दबने से 5 लोग जख्मी हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और बचाव में जुटी हुई है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
घर के अंदर चल रही थी फैक्ट्री
बताया जा रहा है कि घर के अंदर ही साबुन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है। संजय गुप्ता द्वारा मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी।इसी फैक्ट्री में मंगलवार सुबहजोरदार धमाका हुआ। जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए और चार की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर घायल है। अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस हादसे में आसपास के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं, जिनमें कुछ राहगीर भी हैं।
मलबा हटाते समय दोबारा हुआ विस्फोट
बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। मलबा हटाने के दौरान दोबारा से विस्फोट हो गया। इसके बाद मकान का मलबा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे। मुख्यमंत्री ने मेरठ हादसे पर जताया दुख, अधिकारियों को दिए निर्देश वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025