राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर धमाकेदार डेब्यू देने के बाद सरफराज खान की इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में एंट्री हो सकती है। वहीं में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से सरफराज का यह फॉर्म अब दिल्ली कैपिटल्स को खटक रहा है। दरअसल सरफराज खान को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नए सीजन से पहले रिलीज कर दिया था। दिल्ली से पहले वह चार साल तक विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। इसके बाद वह पंजाब किंग्स में आए फिर दिल्ली की टीम ने उन्हें खरीदा था। हालांकि घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद भी सरफराज आईपीएल में किसी भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
2022 में दिल्ली कैपिटल्स का बने थे हिस्सा
दिल्ली कैपिटल्स के साथ सरफराज खान 2022 में जुड़े और दो सीजन टीम के लिए खेले। जिसमें उन्हें 10 मैचों में मौका मिला और वह सिर्फ 144 रन बना सके। वहीं सौरव गांगुली का मानना है ’कि सरफराज मुख्य रूप से एक रेड-बॉल खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में सरफराज खुद को नहीं ढाल पाए हैं। यही कारण है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज करने का फैसला लिया।’
IPL 2024 के लिए दो टीमें सरफराज को जोड़ना चाह रहीं
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में सरफराज खान 20 लाख के बेस प्राइस पर आए, लेकिन उन पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। वहीं अब टीम इंडिया के लिए दमदार डेब्यू करने के बाद उनकी किस्मत के सितारे पलट सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज को दो टीमें अपने साथ जोड़ना चाह रही है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स है। इसके अलावा उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी आरसीबी भी उन्हें अपने साथ लेने की इच्छुक है, लेकिन संभावना केकेआर और सीएसके की अधिक बन रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025