उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव मंडियाई से एक बाप की हैवानियन की खबर सामने आई है। जहां उनसे अपनी सिर्फ दो साल की मासूम बच्ची को नहर में फेककर सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि वो अपने 4 साल के भाई के साथ लड़ाई-झगड़ा करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भतीजे ने दी सूचना, सीसीटीवी से मिली जानकारी
मेरठ में रहने वाला सुलेमान मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार रात सुलेमान के भतीजे शाहनवाज ने 112 पर कॉल कर दो साल की बच्ची इकरा के गायब होने की सूचना दी। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी को खंगाला, तो गायब हुई बच्ची आखिरी बार अपने पिता सुलेमान के साथ ही जाती हुई नजर आई। जिसपर पुलिस सुलेमान को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ में सुलेमान ने बताया कि उसी ने ही बेटी को गांव के पास स्थित गंग नहर में फेंक कर उसकी हत्या कर दी है।
दो बच्चियां पहले भी हो चुकी हैं गायब
मासूम बच्ची के 4 साल के भाई के साथ लड़ाई-झगड़ा को वजह बताकर दयनीय मानसिकता का शिकार पिता पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन गिरफ्तारी के साथ एक खुलासा ये भी हुआ है कि इससे पहले भी दो मासूम बेटियां गायब हो चुकी है। गांव वालों को कहना है कि पिता पहले भी दो बच्चियों को इसी तरह 'गायब' कर चुका है।
घर में मचा कोहराम
हत्यारोपी पिता की निशानदेही पर गंग नहर में बच्ची के शव की तलाश जा रही है। पुलिस ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025