नोएडा में लिफ्ट फंसने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अक्सर यहां किसी ना किसी बिल्डिंग की लिफ्ट फंसने के कारण लोगों की जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर नोएडा के सेक्टर 134 स्थित जेपी विश टाउन के कॉसमॉस टावर की लिफ्ट में देखने को मिला है। जहां दो महिलाएं लिफ्ट में फंस गईं। जिसके कारण बुरी तरह से महिलाएं डर गईं। ये महिलाएं करीब एक घंटे तक लिफ्ट के अंदर फंसी रहीं। उन्होंने इमरजेंसी अलार्म का बटन दबाकर मदद पाने की कोशिश की, लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई। आखिरकार गार्ड और अन्य लोगों की मदद से लिफ्ट खोली गई दोनों को रेस्क्यू किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल सोसायटी के टावर K51 लिफ्ट में दो महिलाएं फंस गई। दोनों महिलाएं सोसायटी की लिफ्ट के सहारे ऊपर जा रही थी, तभी तकनीकी खामी के चलते लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट रुकने के बाद महिलाओं ने आपातकालीन बटन दबाया लेकिन किसी प्रकार की मदद उन्हें नहीं मिल पाई। महिलाएं बुरी तरह से डर गई। महिलाओं की पुकार को सुन कर लोग और सिक्योरिटी गार्ड लिफ्ट पर पहुंच गये और लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया लेकिन लिफ्ट का डोर नहीं खुला लेकिन थोड़ा सा झरोखा खुल गया , जिससे हवा अंदर जाने लगी और महिलाओं से बातचीत होने लगी। इसके बाद मेंटेनेंस से लोग मौके पर पहुंचे। लिफ्ट का डोर खोल कर दोनों महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। वहीं लिफ्ट में फंसी महिलाओं का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं मदद की गुहार लगा रही हैं।
बिल्डिंग की मेंटेनेंस टीम पर भड़के लोग
वहीं इस घटना के बाद यहां के निवासियों का गुस्सा बढ़ गया है। लोगों ने बिल्डिंग की मेंटेनेंस टीम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों से लिफ्ट में खराबी की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण दोनों महिलाएं लिफ्ट में फंस गई। अगर पहले ही मेंटेनेस टीम शिकायतों को संज्ञान में ले लेती तो हादसा ना होता।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025