दादरी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है और साथ ही कब्जे से 130 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है, जिसकी कीमत 22 लाख बताई जा रही है। इसी के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस के हाथ लगी है।
22 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीते दिन थाना दादरी पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दीपक कुमार ( 26) और अजय भाटी ( 36) के तौर पर हुई है। दोनों अभियुक्तों को घोडी बछेडा गोलचक्कर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 130 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रूपये बताई जा रही है। साथ ही पकड़े गए अभियुक्तों के पास घटना में इस्तेमाल की कार एस.एक्स-4 मारूति सुजुकी भी हुई है।
गांजे को मंहगे दामों में बेचकर कमाते थे मुनाफा
अभियुक्त, आन्ध्रप्रदेश से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कार के द्वारा लाते हैं और गांव-देहात के रास्ते से होते हुए दिल्ली जाते हैं और गांजे को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025