नोएडा में लगातार आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। जिनमें गर्मी की वजह, लगातार एसी चलाने की वजह से आग लग रही है। इसी तरह का एक मामला फिर सामने आया है, जहां पर नोएडा सेक्टर 119 की एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी में आग लग गई। जिसपर फायर विभाग ने काबू पाया।
नोएडा में 17वीं मंजिल पर आग
नोएडा की एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के ऊंचे टावर की 17वीं मंजिल पर एक अपार्टमेंट में बुधवार को आग लग गई। जिसके बाद पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। लोग काफी घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।
दमकल विभाग ने आग बुझाई, पुलिस ने भीड़ को किया शांत
इस आग की वजह से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों और पुलिस ने स्थिती को संभाला। पुलिस ने एक तरफ लोगों को शांत किया, तो दूसरी तरफ फायर विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
नोएडा पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि फ्लैट में एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और यह पूरी बालकनी में फैल गई। सोसाइटी में धुओं का गुब्बार आसमान में फैल गया। सोासइटी की ऊपरी मंजिल में आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चला है। इस मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से आग लगी है। अच्छी खबर ये रही कि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
नोएडा पुलिस ने दी लगातार AC ने चलाने की सलाह
नोएडा फायर अधिकारी ने कहा कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस गर्मी के मौसम में एसी में लगातार आग लगने की घटनाओं के बीच, नोएडा पुलिस ने हाल ही में आम जनता के लिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। एयर कंडीशनर को लगातार नहीं चलाना चाहिए। इसके बजाय, उन्हें नियमित अंतराल पर बंद करना चाहिए और अधिक गर्म नहीं होने देना चाहिए।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025