नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 104 में एक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि दमकल विभाग को आग को बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
10 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
नोएडा के सेक्टर 104 में एक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक उठ रहीं थीं। घटना की सूचना पर 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से किसी भी प्रकार की जनहानि की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025