प्रियंका गांधी वाड्रा को राहुल गांधी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। अब प्रियंका गांधी पहली बार उपचुनाव लड़ने जा रही है। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से पहली बार चुनावी मैदान में उतरने वाली हैं। ऐसे में आइये जानते हैं सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन की लव स्टोरी के बारे में। जी हां प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं हैं।
प्रियंका की सादगी ने मोहा रॉबर्ट का मन
13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। रॉबर्ट को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी वो थी उनकी सादगी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। प्रियंका की दिलचस्पी भी रॉबर्ट में बढ़ने लगी। देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस राज से पर्दा उठाया था। रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे। रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी। बता दें कि अफेयर के दिनों में रॉबर्ट और प्रियंका अपने रिश्ते के बारे में किसी से चर्चा नहीं करते थे। वह नहीं चाहते थे कि किसी को भी इन दोनों के रिश्ते की भनक लगे। रॉबर्ट का मानना था कि लोग इस रिश्ते का गलत मतलब निकालेंगे। दोनों के बीच काफी समय तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद प्रियंका और रॉबर्ट ने अपेन परिवारवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी की इच्छा जाहिर की। उस वक्त रॉबर्ट वाड्रा के पिता उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह मान गए। इसके बाद साल 1997 में दोनों ने शादी कर ली।
रॉबर्ट के पिता शादी को नहीं थे तैयार
शादी के लिए दोनों की सहमति बनने के बाद दोनों एक-दूसरे के परिवार वालों से मिले। बताया जाता है कि रॉबर्ट के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। फरवरी, 1997 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों एक बेटी और एक बेटे के माता-पिता हैं। रॉबर्ट कहते हैं कि प्रियंका ही बच्चों की ज्यादातर जिम्मेदारी संभालती हैं। वे घर का सारा खर्च संभालते हैं और फिजूलखर्ची पर नाराज भी होते हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025