Greater noida: गौतमबुद्ध नगर के वकील आज हापुड़ पहुंचे हैं। हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन का समर्थन करने गौतमबुद्ध नगर के वकील वहां पहुंचे हैं। करीब 200 वकील अपने चेंबर में ताला लगाकर हापुड़ के लिए बस से करीब 11 बजे रवाना हुए। पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में हापुड़ में वकीलों का प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए गौतमबुद्ध नगर आज वहां पहुंचे। जिसके चलते मंगलवार को भी जिला न्यायालय का कामकाज ठप रहेगा।

हापुड़ के अधिवक्ताओं ने मांगी थी मदद
बता दें हापुड़ में वकीलों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। जिसे लेकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष है। गौतमबुद्ध नगर के वकील भी लगातार हापुड़ घटना के विरोध में कामकाज को रोक दिया है।

Hapur News: बीते 29 अगस्त हापुड़ जिले में वकीलों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था। जिसके बाद से हापुड़ समेत कई जिले के वकील प्रदर्शन कर रहे थे। अब एक महीने बाद पुलिस और वकीलों के बीच चल रहा विवाद खत्म हो गया है। अब मंगलवार से हापुड़ के वकील न्यायिक कार्य करेंगे। ये निर्णय वकीलों ने पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया। वकीलों का कहना है कि उनकी मांग को 15 दिन में पूरा किये जाने का आश्वासन दिया गया है।
क्या था पूरा मामला?
बीते 29 अगस्त को तहसील चौराहे पर पुलिस द्वारा वकीलों पर लाठी चार्ज किया गया था। जिसके बाद से हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वकील आंदोलन कर रहे थे। इसी सिलसिले में शुक्रवार को हापुड़ में महासम्मेलन हुआ था। हापुड़ बार एसोसिएशन के समर्थन में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, प्रयागराज, मेरठ समेत कई जिले के बार एसोसिएशन ने भी समर्थन किया था।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025