Lucknow: आगरा से अगर आप भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा जाने की सोच रहे हैं, तो ये यात्रा अब हवा के रास्ते से भी की जा सकेगी। आगरा से गोवर्धन जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बटेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने 100 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें हेलीपोर्ट सेवा भी शामिल है। योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर इन योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि''
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बटेश्वर से अटल बिहारी वाजपेयी का निरंतर संवाद बना रहा है। पक्ष-विपक्ष, छोटे-बड़े को लेकर चलने का काम शुरू किया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार से उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है। यूपी आज देश में दूसरे स्थान पर है। आज प्रदेश में सुशासन है। प्रदेश में विकास, गांव की कनेक्टिविटी के साथ हवाई सेवा शुरू हो रही हैं। उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धि को भी याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 में देश के पर्यटन में तीसरे स्थान पर था, आज कोई आसपास नहीं है।

“पर्यटकों के साथ करें अच्छा व्यवहार’’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अटल जी की जयंती का जो कार्यक्रम है, वो उनकी जन्म शताब्दी वर्ष का शुभारंभ है। ग्राम पंचायत स्तर से जिले के स्तर और राज्य स्तर पर काम होंगे। अटलजी ने देश को जो दिया वह विश्व स्तर का था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इसमें सहायक बनेगा। 18 अटल विद्यालय बन रहे हैं, जिसमें गरीबों और मजदूरों के बच्चे पढ़ रहे हैं।

यहाँ बनाया गया हेलीपैड
पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि गोवर्धन के पैंठा गांव में हेलीपैड बनाया गया है। जिसका निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा किया गया है। पांच एकड़ में बने इस हेलीपैड में लगभग 5 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इसमें बाउंड्री वॉल भी शामिल है।
पर्यटन उद्योग को नई उड़ान
हेलीपोर्ट सुविधा से ब्रज के पर्यटन उद्योग को पंख लगेंगे। देशी-विदेशी सैलानियों को यहां आने पर हेलीकॉप्टर की सैर का अनुभव मिलेगा। पर्यटन विभाग ने बकायदे इसका ट्रायल किया, ये राइड सात मिनट में पूरी हुईं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गोवर्धन में गिरिराज पर्वत की जो 21 किमी की परिक्रमा है, उसे हेलीकॉप्टर से सात मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025