खाना तो हम रोज खाते हैं। ये भी जानते हैं कि कौन सा फूड अच्छा है और कौन सा नुकसानदेह। अक्सर लोग हेल्दी फूड खाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन सही जानकारी न होने के कारण लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको 5 फूड के बारे में बताएंगे, जो रोजाना खाने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और बीमारियों से छुटकारा भी मिलेगा।

दही खाने से ये हैं फायदे
दही तो सबके घर में होता, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जिससे आपके गट्स हेल्दी रहते हैं। कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-बी12 भी दही में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। लेकिन दही हमेशा शुद्ध खानी चाहि न कि फ्लेवरड, क्योंकि इसमें शुगर होता है, नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अपनी डाइट में दही शामिल कर स्वस्थ रह सकते हैं।

बेरी में बायोएक्टिव कंपाउंड
इसी तरह बेरी में बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद है।इसके साथ ये वजन कम करने में भी मददगार है। बेरी में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए ब्लू बेरी, स्ट्रॉबरी, रेड बेरी को रोजाना डाइट में शामिल करने से आप सेहतमंद रह सकते हैं।

नट्स स्वास्थ्य के लिए बूस्टर
नट्स में मैग्नीशियम, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये हार्ट, किडनी और पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा डाइबिटीज और कैंसर से बचाने में भी कारगर हैं। इन्हें अगर सही मात्रा में खाया जाए, तो बेहद लाभदायक है।

हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर
हरी सब्जियों में कई मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। इस वजह से ये हेल्दी होते हैं। इसके साथ ही इनमें कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है। इसलिए इससे वजन भी नहीं बढ़ता। पोषक तत्वों से भरपूर इन सब्जियों को रोज अपनी डाइट में शामिल करने से आप सेहतमंद रहेंगे।

ब्रेकफास्ट में ओट्स खाएं और रहें हेल्दी
ब्रेकफास्ट में ओट्स को शामिल करने से भरपूर मात्रा में फाइबर मिल सकता है। ओट्स होल ग्रेन होते हैं और इनमें शुगर नहीं होता। इसलिए यह ज्यादा फायदेमंद है। इसे रोज खाने से फाइबर की कमी नहीं होगी और डाइजेशन अच्छे से होता है। इसके अलावा वजन भी नहीं बढ़ता।
Noida: खबर आम लोगों से जुड़ी है, सब्जियों के दाम ने आम लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दी है। हरी सब्जियों से लेकर टमाटर और प्याज के दाम अब आसमान छूने लगे हैं। थोक मंडी से ही हरी सब्जियों के दाम बढ़ गये हैं। सेक्टर और सोसायटियों में आते-आते सब्जियों के दाम अब भी बढ़ जा रहे हैं। जिसके चलते अब आम लोगों की थालियों से हरी सब्जियां, प्याज और टमाटर गायब होने लगे हैं। अगर टमाटर के दाम की बात करें तो थोक में ये 100 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, बाजार में ये दाम 120 रुपये से लेकर 150 किलो तक है। वैसे टमाटर ही नहीं, हरी सब्जियां, आलू और प्याज के भाव भी तेजी से बढ़े हैं।
कितने बढ़े सब्जियों के दाम?
हरी सब्जियों की बात करें लौकी, भिंडी, तोरी, करेला, धनिया, बीन्स के दाम में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब 30 रुपये किलो बिकने वाला प्याज 50 रुपये पहुंच गया। आलू भी 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। पिछले सप्ताह 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिकने वाली तोरी अब 100 रुपये से 120 रुपये किलो मिल रही है। वहीं लौकी के दाम बढ़कर 50 से 60 रुपये और भिंड़ी के 80 रुपये किलो हो गए हैं। आलम ये है कि हरी सब्जियों के दाम में 50 से लेकर 100 फीसदी तक की बढोतरी देखी जा रही है।
मौसम की मार की असर
सब्जियों के दाम बढ़ने के पीछे की वजह मौसम की मार को बताया जा रहा है। जून महीने में तपिश से हरी सब्जियों की पैदावार कम हुई, वहीं बारिश के चलते सब्जियां खराब हुईं, जिसके चलते हरी सब्जियों के दाम में भारी उझाल देखने को मिल रहा है। डिमांड और सप्लाई में अंतर से कीमतों में ये बढ़ोतरी आई है। बड़ी मंडियों में भी सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। वहीं बारिश की वजह से कई हरी सब्जियां जैसे पालक, भिंडी, लौकी, धनियां जल्द खराब होने लगती हैं।
अब तक कितने बढ़े दाम?
हरी सब्जियों के अलावा भी सभी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। चाहे टमाटर हो, आलू, प्याज, लहसुन सभी के दाम में तेजी से बढोतरी देखी गई है। अगर आलू की बात करें तो एक सप्ताह पहले आलू बाजार में 20 से 30 रुपये के बीच बिक रही थी, जिसका दाम अब बढ़कर 40 से 50 रुपये हो गए हैं। टमाटर 10 दिन पहले 40 रुपये प्रति किलो के भाव था, जिसका दाम अब बढ़कर 120 रुपये से 140 रुपये प्रति किलो हो गया है। प्याज जहां 30 रुपये प्रति किलोग्राम थी, अब इसका दाम बढ़कर 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। इसके अलावा तोरई 30 रुपये से बढ़कर 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। भिंडी 40 रुपये से अब 80 रुपये किलो बिक रही है। पहले से मंहगे बीन्स के दाम 80 रुपये से 120 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025