NOIDA: सैन समाज नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक तिरंगा यात्रा निकालने जा रहा है। मंगलवार यानि 15 अगस्त को 131 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी यात्रा
इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा नोएडा फेस टू फूल मंडी से ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। 131 मीटर की तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी।
तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील
सैन समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि ये यात्रा साल 2022 से निकाली जा रही है। इस बार यात्रा में 7 से 8 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस से इस यात्रा की अनुमति ली गई है।
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने तिरंगा फहराया। सीईओ ने प्राधिकरण के स्टाफ व निवासियों से एक साल में ग्रेटर नोएडा को सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का आह्वान किया। समारोह में सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में हुआ ध्वजारोहण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ आशुतोष द्विवेदी और एसीईओ प्रेरणा सिंह व अन्य स्टाफ की मौजूदगी में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद ऑडिटोरियम में संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सीईओ ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 77 वर्षों में हमने बहुत हासिल किया है। देश खाद्यान्न के नजरिए से आत्मनिर्भर बना है। शिक्षा और स्वास्थ्य में हमने प्रगति की हैं। हम प्रजातंत्र में मजबूत होकर आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन चुनौतियां अब भी हैं। उनको हल करना है।
‘आजादी का अमृतकाल कितने बलिदानों से मिला हैं, नहीं भूलना चाहिए’: CEO
सीईओ ने कहा कि हमारी दिनचर्या ऐसी हो गई है कि सुबह से शाम कब हो जाती है पता ही नहीं चलता। हम गैजेट्स में व्यस्त रहते हैं। हमने देश व समाज के लिए क्या किया है, यह सोचने की जरूरत है। राष्ट्रीय पर्व इसीलिए मनाया जाता है ताकि हम कुछ वक्त निकालकर इस देश और समाज के लिए अच्छा करने की सोच सकें। हमें आजादी का यह अमृतकाल कितने बलिदानों से मिला हैं, यह नहीं भूलना चाहिए। आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ राष्ट्र व सभ्य समाज देना हमारा उत्तरदायित्व है। राष्ट्रीय पर्व के लिए समय निकालें और उसे उत्सव के रूप में मनाएं।
ये भी पढें: यमुना प्राधिकरण में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सीईओ बोले-स्वतंत्रता का मतलब बलिदान भी है
सीईओ ने अपील की कि आज के दिन अपनी फैमिली और बच्चों के साथ देश व समाज के कोई भी चार मुद्दों पर चर्चा करें। उसके लिए हम अपना क्या योगदान दे सकते हैं, इसका प्रयास करें। जब माता-पिता अपने बच्चों को अच्छा रास्ता दिखाते हैं तो बच्चे खुद ही टैलेंटेड बनते हैं और जीवन में कुछ हासिल करते हैं।
पश्चिम बंगाल में लेडी डॉक्टर संग दरिंदगी को लेकर कही ये बात
पश्चिम बंगाल में लेडी डॉक्टर के साथ हुई घटना पर अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि हमें यह सोचने की जरूरत है कि आजादी के 77 साल बाद भी क्या हम माताओं-बहनों को सुरक्षा दे पा रहे हैं। 2014 में स्वच्छ भारत मिशन का आगाज हुआ। आज देश के 16 राज्य खुले में शौच मुक्त हो चुके हैं। सीइओ ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत देश का हार्ट है। उत्तर प्रदेश के बिना देश मजबूत नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश ही देश को रास्ता दिखाता है। एक जिला एक उत्पाद योजना, हर जिले में मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में हैं। सीईओ ने कहा आज निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण उत्तर प्रदेश का गेटवे हैं। हमें यहां का इंफ्रा इतना मजबूत करना चाहिए कि आसपास और देश के किसी के कोने से यहां रोजगार के लिए आएं तो वह उनको आसानी से अवसर मिल सके। सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण की पूरी टीम की मेहनत की वजह से आज प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है। मुझे विश्वास है कि आने वाले एक साल में हम ग्रेटर नोएडा को और मजबूत बना पाएंगे। हम जब तक हैं तब तक हमारा दायित्व है कि ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ सुंदर बनाने के दायित्व को निभाते रहें।
‘जनमानस की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक करें निस्तारण’
सीईओ ने बताया कि गांवों के विकास पर पहले से दोगुनी रकम खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें दुख होता है कि हमारे कुछ किसान भाई बाहर धरने पर बैठे हैं। कोई न कोई त्रुटि तो हुई है, इस पर हमें विचार करना चाहिए। एनजी रवि कुमार ने कहा कि अपना काम लेकर आपके सामने आने वालों को बिठाकर सम्मानपूर्वक उनकी पूरी बात सुनें। उसे हल करने की पूरी कोशिश करें। इससे पहले एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के आंदोलन पर विस्तृत प्रकाश डाला। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि जनमानस की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें। सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय व्यर्थ न करें।
कार्यक्रम में ये लोग रहे शामिल

कार्यक्रम को जीएम वित्त विनोद कुमार, जीएम प्लानिंग लीनू सहगल, ओएसडी हिमांशु वर्मा, एसडीएम जितेंद्र गौतम, ओएसडी एनके सिंह, ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने भी संबोधित किया। सावित्रीबाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान बड़ी तादात में प्राधिकरण के स्टाफ मौजूद रहे।
एनटीपीसी दादरी में 78वां स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के सी मुरलीधरन, मुख्य महाप्रबंधक (दादरी) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। इसके बाद मुरलीधरन ने सीआईएसएफ जवानों और स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक परेड का निरीक्षण किया।
एनटीपीसी दादरी में पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कर्मचारियों और विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किये गए। इसके बाद सीआईएसएफ द्वारा प्रस्तुत मॉक ड्रिल के अंतर्गत विभिन्न रोमांचक प्रदर्शन किये गए। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागृति समाज की अध्यक्षा बिंदू के. ने क्रमशः बाल वाटिका एवं बाल भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के सी मुरलीधरन ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि के सी मुरलीधरन ने एनटीपीसी लिमिटेड की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्र की प्रगति में इसके महत्वपूर्ण योगदान और दादरी पावर स्टेशन की विशिष्ट उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। मुरलीधरन ने अपने संबोधन में विद्युत उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण और राख उपयोगिता के संबंध में उठाये गये कदमों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने समीपवर्ती क्षेत्रों में कारपोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों जैसे बालिका सशक्तिकरण मिशन-2024 जैसी अन्य गतिविधियों का उल्लेख भी किया।

मुख्य अतिथि महोदय के संबोधन के उपरांत डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बाल वाटिका, बाल भवन, वेलफैयर सेल, सरस्वती शिशु मंदिर, केन्द्रीय विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समारोह में जागृति समाज की अध्यक्षा बिंदू के, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) गुरु प्रसाद सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन) राजशेखर पाला, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ईधन प्रबंधन) एन एन सिन्हा, कमाण्डेट (सीआईएसएफ) आर पी सिंह, जागृति समाज की सदस्याएं, विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन/एसोसियेशन के प्रतिनिधियों सहित विद्युत नगर वासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
देश इस बार 15 अगस्त 2024 को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से दिल्ली में शुरु हो चुकी हैं। 15 अगस्त के दिन दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराया जाता है और यहां कई रंगारंग कार्यक्रम, प्रदेशों की झांकियां और परेड भी देखने को मिलती है। इसकी तैयारियां पहले से ही की जाती है। इस साल भी इसकी तैयारियों के लिए दिल्ली तैयार है। जिसके लिए ट्रैफिक डायवर्जन की गाइडलाइन जारी की गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया ये फैसला
दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस परेड रिहर्सल के लिए पर सोमवार (12.08.2024) के रात 10 बजे से मंगलवार (13.08.2024) को कार्यक्रम समाप्ति तक और स्वतंत्रता दिवस परेड के अवसर पर 14 अगस्त की रात 10 बजे से दिनांक 15 अगस्त का कार्यक्रम खत्म होने तक जनपद गौतमबुद्धनगर से दिल्ली जाने वाले (भारी, मध्यम व हल्के) वाहनों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिल्ली राज्य में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी तरह की ट्रैफिक समस्या के लिए यातायात हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 जारी किया गया है।
ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी जानकारी
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025