Noida: यूपी का शो विंडो कहने जाने वाले नोएडा (NOIDA) ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नोएडा शहर ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में नोएडा को चुना गया है। इसके चलते नोएडा को फाइव स्टार रैंकिंग भी मिली है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में नोएडा नंबर वन
इस बार का स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 पुरस्कार कई मायनों में नोएडा शहर के लिए खास है। पहली बार नोएडा को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में चुना गया है। नोएडा को इस सर्वेक्षण में फाइव स्टार रैंकिंग मिली है। इसके साथ ही नोएडा को गार्बेज फ्री सिटी होने के लिए भी फाइव स्टार रैंकिंग मिली है। साथ ही वाटर प्लस शहर की श्रेणी में भी सर्टिफिकेट मिला।

नोएडा के नाम वॉटर प्लस का प्रमाण
नोएडा प्राधिकरण को पहली बार वॉटर प्लस का प्रमाण पत्र मिला है। जो नोएडा शहर महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण पिछले तीन साल से प्रयासरत था। नोएडा प्राधिकरण को बीते 5 जनवरी को आवास एवं शहरी मंत्रालय ने वॉटर प्लस के लिए प्रमाणित किया था। नोएडा प्राधिकरण को ODF++ का दर्जा पहले ही हासिल हो चुका है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के केवल दो शहरों को वॉटर प्लस का दर्जा प्राप्त हुआ है। नोएडा उत्तर प्रदेश में 5 स्टार जीएफसी रेटिंग और वॉटर प्लस प्रमाण वाला पहला और एक मात्र शहर बन गया है। देश भर में एक से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की कैटेगरी में नोएडा को दूसरा स्थान हासिल हुआ है।

BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025