Noida: डीएम मनीष कुमार वर्मा स्कूलों में अचानक निरीक्षण करने पहुंच गये। जिला अधिकारी मनीष कुमार ने पांच अलग-अलग स्कूलों का आज निरीक्षण किया। माध्यमिक विद्यालय हरौला, आदर्श प्राथमिक विद्यालय हरौला, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर-12 नोएडा, आदर्श प्राथमिक विद्यालय चौड़ा सहादतपुर और कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल मोरना नोएडा का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी प्रधानाचार्य और अध्यापक स्कूल में मौजूद मिले। लेकिन साफ-सफाई में कमी मिलने पर डीएम ने प्रधानाचार्यों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

मिड-डे मिल को खाकर किया चेक
डीएम मनीष कुमार ने साफ-सफाई को लेकर नाखुश दिखे, उन्होंने इसे लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मिड-डे मिल की गुणवत्ता को भी डीएम ने चेक किया। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील भोजन को खाकर गुणवत्ता परखी, जो मानकों के अनुरूप पाई गई।

बच्चों की पढ़ाई से ना हो कोई समझौता
जिला अधिकारी ने इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य और अध्यापकगणों को निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को सभी मूलभूत सुविधाएं और शिक्षा मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर की जांच करते हुए अध्यापक गणों को निर्देश दिये कि बच्चों की उपस्थिति पर विशेष फोकस रखा जाए। उन्होंने कहा कि जो बच्चा नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहा है। अध्यापक गण स्कूल के उपरांत ऐसे बच्चों के घर जाकर फीडबैक ले कि बच्चा स्कूल क्यों नहीं आ रहा। साथ ही उनके अभिभावकों के बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सन्तोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025