Noida: थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में दिनदहाड़े आईआईटी कंपनी में नौकरी करने वाली युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
थाना सेक्टर 58 पुलिस को शनिवार को युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को चाय पीने के लिए ऑफिस से स्टेलर पार्क सेक्टर 62 नोएडा आई थी। लौटते समय कार सवार दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे और कार में बैठाने का प्रयास किया। वही जब कंपनी के मैनेजर गगन आहूजा मदद के लिए आए तो मनचलों ने उनकी गाड़ी में साइड से टक्कर मार दी और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने युवती की शिकायत पर और गाड़ी के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
थाना सेक्टर 58 नोएडा पुलिस ने रविवार को गोपनीय सूचना के आधार पर युवती के साथ छेड़खानी करने वाले मनीष नेगी और पंकज कुमार को ग्राम नवादा चौराहा सेक्टर 62 से गिरफ्तार कर लिया है।
Noida: थाना फेस 2 नोएडा पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4 मोबाइल और एक चाकू बरामद हुआ है।
ड्यूटी जा रहे व्यक्ति का छीना था मोबाइल
गौतमबुद्ध नगर पुलिस मीडिया के अनुसार रविवार को एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि 19 अक्टूबर को वह वह ड्यूटी जा रहा था. रात्रि में करीब 09.45 बजे के लगभग सुब्रोज कम्पनी के पास सड़क पर दो अज्ञात लड़कों ने उसके फोन पर झपट्टा मार छीन लिया। शिकायत के आधार पर थाना फेस 2 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सूनसान जगह पर करते थे छिनैती
थाना फेस 2 पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर की लोकेशन से ट्रेस कर मोनू, बादल को सोमवार को सेक्टर 81 स्थित भूडा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से छीने हुए 4 मोबाइल और एक चाकू बरामद हुआ है। पकड़े झपट्टामारों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह सूनसान जगह को देखकर राह चलते हुये व्यक्तियों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते है। ये सभी मोबाइल उन्होंने छीने हुए हैं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025