Greater Noida West: नोएडा में कुत्तों को लेकर होने वाले विवाद थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन पॉश सोसाइटियों में कभी पालतू तो कभी आवारा को कुत्तों को लेकर विवाद और मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में कुत्ते को लेकर विवावाद में पति-पत्नी एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी का मामला
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी में पति-पत्नी अपने पालतू कुत्ते को बिना मास्क के घुमा रहे थे। यह देखकर सोसाइटी परिसर में खड़े एक व्यक्ति ने टोक दिया। उसने मास्क पहनाकर कुत्ते को घुमाने को कहा था। इससे नाराज पति-पत्नी भड़क गए और विवाद करने लगे। देखते-देखते ही कुत्ते के मालिक-मालकिन आपत्ति जताने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सोसाइटी के लोग पहुंचकर मामला शांत कराया। वहीं, इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर शोसल मीडिया पर वायरल कर दी।
पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच
इसके बाद पीड़ित व्यक्ति के साथ सोसाइटी के लोग बिसरख कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। नोएडा सेंट्रल डीसीपी सुनिधि ने बताया कि पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच करने के बाद कार्रवाई करेगी।
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्ते लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते नजर आ रहे हैं। आए दिन पॉश सोसाइटियों में आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक सोसाइटी में सुबह दूध लेकर आ रहे व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया।
घटना सीसीटीवी में कैद
जानकारी के मुताबिक, सुपरटेक इको विलेज 1 सोसायटी में युवक मदर डेरी से दूध लेकर वापस आ रहा था। युवक जैसे ही सोसाइटी के अंदर पहुंचा आवारा कुत्तों का झुंड झपट पड़ा। कुत्ते युवक पर हमलावर हो गए। इस दौरान युवक को बचाने के चक्कर में गिर गया। इसके बाद कुत्तों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। यह पूरी घटना सोसायटी के सीसीटीवी में कैद में हो गई। सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025