पाकिस्तानी pakistan महिला सीमा हैदर Seema haidar से दूसरे दिन भी पूछताछ हुई। दूसरे दिन यानि मंगलवार को सीमा हैदर से करीब 9 घंटे तक पूछताछ चली। इसके पहले सोमवार को भी सीमा से यूपी ATS ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी।
सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में पूछताछ
दूसरे दिन सीमा हैदर के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी पूछताछ हुई। इस दौरान सीमा और सचिन से बारी-बारी यूपी ATS ने पूछताछ की। इस दौरान सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला गया।
सीमा कर रही गुमराह
पूछताछ में सीमा फंसती नजर आ रही हैं। यूपी ATS के कई सवालों में सीमा फंस गईं और उन्होंने गुमराह करने वाले जवाब दिए। सीमा से पाकिस्तान में बीताए उसके दिन के बारे में पूछे गये। इस दौरान सीमा अपने बयानों को तोड़ती-मड़ोरती भी रही। जिससे सीमा पर ATS का शक और गहर गया।
भारत से कनेक्शन के बारे में भी पूछताछ
सीमा से उसके भारत के कनेक्शन के बारे में भी पूछा गया। एटीएस ये जानने की कोशिश में थी कि क्या सीमा का सचिन के अलावा किसी और भी भारतीय से टच में है। कई सवालों का तो सीमा ने कोई जवाब नहीं दिया, यानि सीमा ने उन सवालों पर चुप्पी साधे नजर आईं। आपको बता दें सीमा को लेकर पाकिस्तान में भी अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। जिसे देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलु को खंगालने में जुट गई है।
@noidanoida update: पाकिस्तानी pakistan महिला सीमा हैदर को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पिछले तीन दिन से यूपी ATS सीमा हैदर और उसके पति सचिन से पूछताछ कर रही है। जांच में ये बात सामने आई कि सीमा ने कई बात पहले छिपाया था। जिसमें उसकी मदद सचिन कर रहा है। ATS ने सोमवार को सीमा उसके पति सचिन और ससुर नेत्रपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। 8 घंटे तक चली पूछताछ में सीमा से कई सवाल किये गये। उसके पाकिस्तान में बिताए दिन, भारत में एंट्री और सचिन से संपर्क में आने तक की बात पूछी गई। जिसमें कई सवालों का सीमा ने घुमा-फिराकर तो कई सवालों पर चुप्पी साधे नजर आई।
दूसरे लड़कों के भी संपर्क में थी सीमा?
यूपी एटीएस की टीम सीमा से हर एंगल पर सवाल पूछ रही है। दावा किया जा रहा है कि सीमा मोबाइल रिकवर हो गया है। जिसके बाद कई खुलासे होने की उम्मीद है। सूत्रों से ये बात भी सामने आई है कि दिल्ली-NCR के ही कई लोगों से सीमा संपर्क में थी। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकती है। लेकिन सीमा पर लगे कई आरोप अब सच होते दिखाई दे रहे हैं।
पिछले इतिहास को सीमा ने छिपाया
सीमा ने जांच एजेंसियों के सामने अब तक कई बार झूठ बोल चुकी है। शुरुआत में उसने अपने परिवार के बारे में ही कुछ नहीं बताया था। शुरुआती जांच में सीमा ने खुद को पाकिस्तान की प्रताड़ित महिला बताया था। जिसे पूरी दुनिया में आसानी से स्वीकारा भी जाता है। लेकिन अब ये बात सामने आई है कि सीमा के परिवार में कई लोग पाकिस्तानी सेना में भी हैं। सीमा के चाचा पाकिस्तान आर्मी में अफसर हैं। जबकि उसका भाई पाकिस्तानी फौजी। ऐसे में शक सच में तब्दील होता दिखाई दे रहा है।
हैदर से भी सीमा की हुई थी लव मैरिज
सीमा पाकिस्तान pakistan के रास्ते दुबई, फिर वहां से नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंची। उसने बताया कि वो सिर्फ पांचवीं पास है। लेकिन भारत में मीडिया के सामने बेवाकी से जवाब देना, इग्लिश के सवाल का भी सीमा ने अच्छे से दिया। जिसके बाद सीमा पर जांच एजेंसियों को शक गहराने लगा। सीमा ने शुरुआती पूछताछ में बताया था कि हैदर उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही उसने गरीबी का भी हवाला दिया था। जबकि सीमा उस घराने से है जहां उसके भाई और चाचा पाकिस्तानी आर्मी में हैं। साथ ही उसने हैदर से लव मैरिज की बात भी छिपाई थी। जांच में ये बात सामने आई कि सीमा ने हैदर से लव मैरिज की थी। हैदर से शादी करते वक्त सीमा ने अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
GREATER NOIDA: सीमा हैदर का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं और सचिन के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर अहमदगढ़ कस्बे से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं, जिनकी पहचान पुष्पेंद्र और पवन के रूप में हुई है।
जनसेवा केंद्र चलाते हैं आरोपी
शुरुआती जांच में पता चला कि पवन और पुष्पेंद्र अहमदगढ़ में ही जनसेवा केंद्र चलाते हैं। जहां उन्होंने सचिन के आधार से छेड़छाड़ कर सीमा का फर्जी आधार कार्ड बनाया। इन दोनों आरोपियों से यूपी ATS भी पूछताछ कर सकती है।
सचिन के बुआ के गांव के रहने वाले हैं दोनों
सीमा हैदर का फर्जी आधार कार्ड दोनों आरोपियों ने ही बनाया था। सचिन की बुआ भी इसी गांव में रहती हैं। बताया जा रहा है पवन और पुष्पेंद्र से अब यूपी एटीएस पूछताछ करेगी। आपको बता दें सचिन और सीमा जेवर सिविल कोर्ट ने बीती 7 जुलाई को जमानत दी थी। जमानत देते समय कोर्ट ने कहा था कि सचिन और सीमा रबूपुरा छोड़कर कहीं नहीं जा सकते। साथ ही उन्हें ये भी कहा गया था कि जब भी जांच एजेंसी उन्हें जांच के लिए बुलाएगी उन्हें वहां पर जाना पड़ेगा।
GREATER NOIDA: निर्भया के दोषियों का केस लड़ने वाले वरिष्ठ वकील एपी सिंह सीमा हैदर का केस लड़ने जा रहे हैं। एपी सिंह सोमवार को सीमा और सचिन से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां पर सीमा और सचिन के गांव वालों ने उनका स्वागत किया। सीमा के घर पहुंचकर एपी सिंह ने उनका हाल-चाल जाना।
सीमा हैदर (SEEMA HAIDAR) से मिलने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह pic.twitter.com/hiZuvMQcKg
— Now Noida (@NowNoida) July 24, 2023
'जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा'
सीमा और सचिन से मिलने के बाद एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि सीमा की तबीयत ठीक नहीं है। मीडिया से बात करते हुए एपी सिंह बोले की सीमा को भारत के कानून पर पूरा भरोसा है। उनको भारत की जांच एजेंसियों पर भरोसा है। एपी सिंह के मुताबिक वो सीमा और सचिन का हाल चाल जानने यहां आए थे।
'सीमा पूछताछ के लिए है तैयार'
एपी सिंह ने कहा कि देश में और भी लोग हैं, जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। उनके मुताबिक सीमा को जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। वो किसी भी तरह की पूछताछ के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा के केस में सिर्फ सच का सहारा लिया जाएगा और जांच एजेंसियों के साथ देश को जो कुछ बताया जाएगा वो सच ही बताया जाएगा।
कौन हैं एडवोकेट AP सिंह?
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने निर्भया के दोषियों का केस लड़ा था। जिनका एपी सिंह बचाव कर रहे थे। हालांकि सभी दोषियों को मार्च साल 2020 में फांसी की सजा दे दी गई थी। एपी सिंह साल 1997 से केस लड़ रहे हैं। निर्भया के दोषियों का केस लड़ने पर देश भर में उनकी आलोचना की गई थी। हालांकि इस मामले में एपी सिंह कहता हैं कि ये उनके प्रोफेशन का हिस्सा है।
Greater Noida: पाकिस्तान से 4 बच्चों के साथ आई सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा था. अब सीमा हैदर ने एक और वीडियो जारी कर नया ऐलान किया है. वीडियो में सीमा कह रही हैं कि अब वह हर साल 23 अगस्त को चंद्रायन 3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में व्रत रखेंगी. सीमा हैदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पीएम मोदी का भाषण सुनकर प्रभावित हुई
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि उनके वकील ने उससे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे हैं. इसके बाद उसने पीएम मोदी का भाषण टीवी पर देखा, जिससे सुनकर वह प्रभावित हुई. सीमा ने कहा कि सभी देवी-देवताओं ने मेरी प्रार्थना सुनी, इसलिए अब मैं हर साल 23 अगस्त को व्रत रहूंगी. वीडियो में सीमा हैदर कह रही है कि पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में जो कहा, वह बहुत अच्छा लगा. वीडियो के अंत में सीमा हैदर ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए.इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सीमा ने रखा था व्रत
गौरतलब है कि सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 सफल की लैंडिग के लिए व्रत रखने के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. वहीं शाम को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया था. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025