पाकिस्तानी pakistan महिला सीमा हैदर Seema haidar से दूसरे दिन भी पूछताछ हुई। दूसरे दिन यानि मंगलवार को सीमा हैदर से करीब 9 घंटे तक पूछताछ चली। इसके पहले सोमवार को भी सीमा से यूपी ATS ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी।
सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में पूछताछ
दूसरे दिन सीमा हैदर के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी पूछताछ हुई। इस दौरान सीमा और सचिन से बारी-बारी यूपी ATS ने पूछताछ की। इस दौरान सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला गया।
सीमा कर रही गुमराह
पूछताछ में सीमा फंसती नजर आ रही हैं। यूपी ATS के कई सवालों में सीमा फंस गईं और उन्होंने गुमराह करने वाले जवाब दिए। सीमा से पाकिस्तान में बीताए उसके दिन के बारे में पूछे गये। इस दौरान सीमा अपने बयानों को तोड़ती-मड़ोरती भी रही। जिससे सीमा पर ATS का शक और गहर गया।
भारत से कनेक्शन के बारे में भी पूछताछ
सीमा से उसके भारत के कनेक्शन के बारे में भी पूछा गया। एटीएस ये जानने की कोशिश में थी कि क्या सीमा का सचिन के अलावा किसी और भी भारतीय से टच में है। कई सवालों का तो सीमा ने कोई जवाब नहीं दिया, यानि सीमा ने उन सवालों पर चुप्पी साधे नजर आईं। आपको बता दें सीमा को लेकर पाकिस्तान में भी अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं। जिसे देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलु को खंगालने में जुट गई है।
GREATER NOIDA: निर्भया के दोषियों का केस लड़ने वाले वरिष्ठ वकील एपी सिंह सीमा हैदर का केस लड़ने जा रहे हैं। एपी सिंह सोमवार को सीमा और सचिन से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां पर सीमा और सचिन के गांव वालों ने उनका स्वागत किया। सीमा के घर पहुंचकर एपी सिंह ने उनका हाल-चाल जाना।
सीमा हैदर (SEEMA HAIDAR) से मिलने ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह pic.twitter.com/hiZuvMQcKg
— Now Noida (@NowNoida) July 24, 2023
'जांच एजेंसी पर पूरा भरोसा'
सीमा और सचिन से मिलने के बाद एडवोकेट एपी सिंह ने कहा कि सीमा की तबीयत ठीक नहीं है। मीडिया से बात करते हुए एपी सिंह बोले की सीमा को भारत के कानून पर पूरा भरोसा है। उनको भारत की जांच एजेंसियों पर भरोसा है। एपी सिंह के मुताबिक वो सीमा और सचिन का हाल चाल जानने यहां आए थे।
'सीमा पूछताछ के लिए है तैयार'
एपी सिंह ने कहा कि देश में और भी लोग हैं, जो अवैध तरीके से रह रहे हैं। उनके मुताबिक सीमा को जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। वो किसी भी तरह की पूछताछ के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा के केस में सिर्फ सच का सहारा लिया जाएगा और जांच एजेंसियों के साथ देश को जो कुछ बताया जाएगा वो सच ही बताया जाएगा।
कौन हैं एडवोकेट AP सिंह?
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने निर्भया के दोषियों का केस लड़ा था। जिनका एपी सिंह बचाव कर रहे थे। हालांकि सभी दोषियों को मार्च साल 2020 में फांसी की सजा दे दी गई थी। एपी सिंह साल 1997 से केस लड़ रहे हैं। निर्भया के दोषियों का केस लड़ने पर देश भर में उनकी आलोचना की गई थी। हालांकि इस मामले में एपी सिंह कहता हैं कि ये उनके प्रोफेशन का हिस्सा है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025