GREATER NOIDA: रियल लाइफ के ड्रामे से शुरू हुआ सफर अब बड़े पर्दे पर एक्टिंग तक पहुंच चुका है। पाकिस्तान की सीमा हैदर अब भारत की सीमा सचिन बन चुकी हैं। पिछले दो महीने से सीमा छोटी स्क्रीन पर छाईं हैं। जिस तरह से सीमा ने भारत की सीमा में एंट्री लिया, उसने एजेंसियों के कान खड़े कर दिये। लगातार सीमा पर पाकिस्तान के जासूस होने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि एटीएस ने अपनी जांच के बाद सीमा को क्लीन चिट दे दिया है, यानि जासूस वाले एंगल को पूरी तरह से खारिज कर दिया। हालांकि अभी भी सीमा पर मीडिया ट्रायल जारी है। सीमा ने जिस तरह से अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुईं, उस पर सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि सीमा को लेकर ताजा खबर ये है कि सीमा अब बड़े पर्दे पर नजर आने जा रही हैं।
film producer अमित जानी ने seema haidar को शॉल पहनाकर किया स्वागत https://t.co/FslcPXQLwJ pic.twitter.com/urThG3iNja
— Now Noida (@NowNoida) August 3, 2023
बड़े पर्दे पर सीमा की एंट्री
जाना माना फिल्म प्रोडक्शन हाउस जॉनी फायरफॉक्स की टीम सीमा से मिलने उनके घर ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पहुंचीं। जहां पर फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह ने सीमा हैदर का ऑडिशन लिया।
greater noida में seema haidar से मिलने पहुंचीं फिल्म प्रोडक्शन टीम https://t.co/thJGsBWeSX pic.twitter.com/Dd10qI9wMy
— Now Noida (@NowNoida) August 3, 2023
एजेंट का रोल निभाएंगी सीमा
ये फिल्म उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल साहू पर बन रही है। इस फिल्म में सीमा एजेंट का रोल निभाएंगी। सीमा को इस फिल्म में कास्ट करने से पहले उनका ऑडिशन लिया गया। डायरेक्टर जयंत सिन्हा ने बताया कि सीमा अच्छी एक्टिंग कर लेती हैं। फिल्म से पहले उन्हें ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ताकि उनकी एक्टिंग में और भी निखार आ सके।
सीमा का ऐसे हुआ स्वागत
फिल्म प्रोडक्शन हाउस की टीम ने सीमा का स्वागत किया। इस दौरान फिल्म निर्माता अमित जानी ने हिंदू धर्म अपनाने पर सीमा को भगवा रंग का शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं सीमा भी भारतीय शिष्टाचार में दिखीं, उन्होंने अमित जानी का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।
Noida: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर देशभक्ति की रंग में नजर आई. सीमा हैदर ने अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया इसके साथ ही देशवासियों को भी शुभकामनाएं दी.
जय श्री राम के लगाए नारे
सीमा हैदर मीडिया के सामने आने से फिलहाल पूरे दिन बचती नजर आई. लेकिन 15 अगस्त के मौके पर पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर वायरल किया. जिसमें सीमा हैदर ने जय श्री राम बोल कर अपनी बात की शुरुआत की.
देशवासियों को दी बधाई
जारी वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि वो अपने परिवार सहित रबूपुरा ससुराल में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस मनाया. इसके साथ ही 15 अगस्त पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए नजर आई.
हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और रहेगा
वायरल वीडियो में सीमा हैदर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषण को सुनने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी जांच कर रही है, इसलिए वह लालकिले पर नहीं जा सकी. इसके साथ ही भारत की राष्ट्रपति और अपने वकील से न्याय मांगने की गुहार लगाई. लगभग 1 मिनट 18 सेकंड के इस वायरल वीडियो में सीमा हैदर ने कई बार भारत माता की जय के नारे लगाए. आखिरी में हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है,जिंदाबाद रहेगा का नारा बोलकर अपनी बात को खत्म किया.
Noida: सीमा हैदर और सचिन मीणा की पबजी लव स्टोरी पर फिल्म बनाने वाले अमित जॉनी को बड़ा झटका लगा है। फिल्म के टाइटल कराची टू नोएडा को निरस्त कर दिया गया है।
इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोशियेशन ने कराची टू नोएडा फिल्म टाइटल को निरस्त कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के घर आई सीमा हैदर की लव स्टोरी पर जॉनी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के निर्माता अमित जानी फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने कराची टू नोएडा टाइटल का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन कराया था । अमित जानी ने इस फिल्म में सीमा हैदर को भी काम करने का ऑफर दिया था पहले तो सीमा हैदर ने ऑफर स्वीकार कर लिया था लेकिन जांच एजेंसियों से क्लीनचिट न मिलने के कारण बाद में मना कर दिया था। अमित जानी ने फिल्म का पोस्टर जारी कर शूटिंग भी शुरू कर दी थी। उन्होंने फिल्म का एक गाना भी शूट किया था जो सोशल मीडिया पर बाहर आया था।
मनसे का डर दिखा कर निरस्त किया टाइटल
फिल्म का टाइटल निरस्त करने के बाद अमित जानी ने आरोप लगाया है कि इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल ने फोन करके मुंबई आने के लिए मना किया है। इसके साथ कहा कि आप मुंबई आएंगे तो मनसे उनके कार्यालय में तोड़फोड़ करेगी।
चांदनी चौक टू चाइना बन सकती है तो कराची टू नोएडा क्यों नहीं
अमित जानी ने आरोप लगाया कि 17 अगस्त को फिल्म टाइटल रजिस्ट्रेशन करने के लिए फीस ली गई थी उसके बाद टालते रहे। अब मुंबई के बड़े प्रोडक्शन हाउस से बड़ी फिल्म हाथ से ना निकल जाए इसलिए उनके टाइटल को मनसे का डर दिखाकर निरस्त कर दिया है। अमित जानी ने मेल लिखकर पूछा है कि जब चांदनी चौक टू चीन बन सकती है तो कराची तो नोएडा फिल्म क्यों नहीं बन सकती।
Greater noida: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के घर नोएडा आयु सीमा हैदर अब सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सचिन के घर पर हवन और पूजन का आयोजन किया गया था। जिसमें वकील एपी सिंह की मौजूदगी में सीमा हैदर को सनातन धर्म की दीक्षा दी गई। इसके बाद धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई।
सचिन मीणा के घर हुआ हवन पूजन
दरअसल पबजी गेम खेलने के दौरान पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा के रघु पुरा में रहने वाले सचिन मीना से प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा हैदर अवैध रूप से नेपाल होते हुए सचिन मीणा के ग्रेटर नोएडा पहुंचकर सचिन के घर रहने लगी। तब से लेकर सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है कभी जांच एजेंसी को लेकर तो कभी वीडियो संदेश को लेकर चर्चा में है। इसी कड़ी में गुरुवार को जब पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही थी तब सचिन के घर पर भी हवन पूजन का आयोजन किया गया था।
श्री रोहित गोपाल ने दिलाई दीक्षा
इस दौरान धर्म प्रमुख चित्तौड़गढ़ के सभासद श्री श्री रोहित गोपाल महाराज ने सीमा हैदर को सनातन धर्म की दीक्षा दी। धर्म की दीक्षा लेने के बाद सीमा और उनके वकील एपी सिंह ने जय भारत मां और भारत माता के नारे लगाए। सीमा हैदर के घर इस दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हवन पूजा करने के बाद श्री श्री हरि गोपाल जी ने कहा कि सीमा सनातनी हो गई है, पाकिस्तानी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
अभी भी एजेंसिया कर रहीं जांच
बता दे की सीमा हैदर ने रक्षाबंधन कभी त्यौहार धूमधाम से मनाया था और वकील एपी सिंह को राखी बांधी थी। इसके पहले चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दिन सीमा ने व्रत रखा था और पूजा अर्चना की थी। चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के बाद सीमा ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि वह अब हर साल 23 अगस्त को व्रत रखेंगी।
वहीं भारत में अवैध रूप से चार बच्चों के साथ आने पर एजेंसियां जांच कर रही है।
Greater Noida: पाकिस्तानी से 4 बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के घर आई सीमा हैदर को अब अपने सपनों का घर मिल गया है। सीमा और सचिन मीणा का रबूपुरा में नया घर बनकर तैयार हो गया है। जिसका मंगलवार को सीमा-सचिन और सुप्रीमकोर्ट के वकील एपी सिंह ने उद्घाटन किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ सीमा हैदर ने गृह प्रवेश किया। इस मौके पर सीमा हैदर भारतीय वेशभूषण में काफी सुंदर दिख रही थी। बता दें कि सीमा हैदर नवरात्रि के पावन पर्व पर व्रत रख रही हैं।

अपनी कमाई से बनवाया घर
उल्लेखनीय है कि सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपनी कमाई से ये घर बनवाया है। इससे पहले सचिन का जो घर था, उसे पूरी तरह से मरम्मत करवाया है। अब नए घर में सीमा हैदर देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ हिंदू देवी-देवताओं की फोटो लगाई है। इसके साथ ही नए फर्नीचर भी मंगाएं है।

सीमा-सचिन की याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित
गृह प्रवेश के बाद एपी सिंह और सीमा हैदर ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी लड़कियों का भारत में स्वागत है। उन्होंने कहा कि सीमा-सचिन की याचिका राष्ट्रपति के पास लंबित है। इसके साथ ही यूपी एटीएस की जांच पर भी उन्हें भरोसा है। वहीं, एपी सिंह सेम सेक्स मैरिज पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। इस दौरान सीमा हैदर ने भक्ति गीत भी गाकर सुनाया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सीमा हैदर ने सोशल मीडिया अकाउंट एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि हम अपना नया घर बनाएंगे। वीडियो में सीमा और सचिन मीणा ईंट तोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।
सीमा और सचिन की लव स्टोरी
गौरतलब है कि 13 मई 2023 को सीमा हैदर नेपाल बॉर्डर के रास्ते से ग्रेटर नोएडा पहुंची थी। करीब डेढ़ महीने रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रहने के बाद 1 जुलाई 2023सीमा और सचिन रबूपुरा से भागकर मथुरा पहुंचे थे। वहां से ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दोनों को 2 जुलाई 2023 की रात को गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। सीमा के वकील ने संबंधित दस्तावेज जेवर सिविल न्यायालय के सामने पेश किए। जहां से सीमा, उसके पति सचिन, सचिन के पिता नेत्रपाल और सीमा के 4 बच्चों को 7 जुलाई 2023 को जमानत मिल गई।
Greater Noida: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। देश भर से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा से पाकिस्तानी महिला सीमा भी भगवान राम के दर्शन करने जाएंगी। सीमा महाराणा प्रताप सेवा के साथ पैदल अयोध्या तक जाएंगी। सीमा के साथ वकील एपी सिंह ने इस बात का ऐलान किया।
इन तीर्थ स्थलों का भी दर्शन करेंगी सीमा
सीमा भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ कई और तीर्थ स्थलों पर भी जाएंगी। सीमा अयोध्या के साथ मथुरा और वाराणसी भी दर्शन करने जाएंगी। इस मौके पर सीमा ने जहां भगवान राम के गीत गाए, वहीं उनके बेटे ने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा। इसके अलावा सीमा अपने वकील एपी सिंह के साथ 11 लाख हनुमान चालीसा के पुस्तिका का भी वितरण करेंगी। सीमा पहली बार सीमा आज पहली बार आपने घर के बाहर चौराहे पर समाज के लोगो के बीच आईं। इस मौके पर सीमा के साथ उनके वकील एपी सिंह और उनके पति सचिन भी मौजूद रहे।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025