Noida: चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर जहां पूरे देश में दुआओं और प्रार्थना का दौर जारी था। वहीं पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भी चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा और अपने घर में बने मंदिर में पूजा अर्चना की। बुधवार शाम 6:04 पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद सीमा हैदर ने परिवार के साथ मिलकर जश्न मनाया।
इसके बाद एक वीडियो जारी किया। वीडियो में सीमा हैदर कह रही है कि जय श्री राम आज उनका हिंदू देवी देवताओं पर और विश्वास बढ़ गया है । उन्होंने कहा, पीएम मोदी का सपना पूरा हुआ और देशवासियों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई । सीमा ने कहा कि वह अपना व्रत खोलेंगी और भगवान को धन्यवाद कहूंगी।
बता दे की सीमा हैदर पाकिस्तान के कराची से अपने प्रेमी सचिन के पास चार बच्चों के साथ पहुंची हैं। नोएडा में सीमा अपने चार बच्चों के साथ सचिन मीणा के घर में रह रही हैं। इसके साथ ही भारत सरकार से पाकिस्तान ना भेजने की लगातार मांग कर रही हैं । फिलहाल सीमा को लेकर देश के एजेंसियां जांच पड़ताल कर रही है।
Noida: सीमा हैदर और सचिन मीणा की पबजी लव स्टोरी पर फिल्म बनाने वाले अमित जॉनी को बड़ा झटका लगा है। फिल्म के टाइटल कराची टू नोएडा को निरस्त कर दिया गया है।
इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोशियेशन ने कराची टू नोएडा फिल्म टाइटल को निरस्त कर दिया है। दरअसल पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के घर आई सीमा हैदर की लव स्टोरी पर जॉनी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के निर्माता अमित जानी फिल्म बनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उन्होंने कराची टू नोएडा टाइटल का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन कराया था । अमित जानी ने इस फिल्म में सीमा हैदर को भी काम करने का ऑफर दिया था पहले तो सीमा हैदर ने ऑफर स्वीकार कर लिया था लेकिन जांच एजेंसियों से क्लीनचिट न मिलने के कारण बाद में मना कर दिया था। अमित जानी ने फिल्म का पोस्टर जारी कर शूटिंग भी शुरू कर दी थी। उन्होंने फिल्म का एक गाना भी शूट किया था जो सोशल मीडिया पर बाहर आया था।
मनसे का डर दिखा कर निरस्त किया टाइटल
फिल्म का टाइटल निरस्त करने के बाद अमित जानी ने आरोप लगाया है कि इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल ने फोन करके मुंबई आने के लिए मना किया है। इसके साथ कहा कि आप मुंबई आएंगे तो मनसे उनके कार्यालय में तोड़फोड़ करेगी।
चांदनी चौक टू चाइना बन सकती है तो कराची टू नोएडा क्यों नहीं
अमित जानी ने आरोप लगाया कि 17 अगस्त को फिल्म टाइटल रजिस्ट्रेशन करने के लिए फीस ली गई थी उसके बाद टालते रहे। अब मुंबई के बड़े प्रोडक्शन हाउस से बड़ी फिल्म हाथ से ना निकल जाए इसलिए उनके टाइटल को मनसे का डर दिखाकर निरस्त कर दिया है। अमित जानी ने मेल लिखकर पूछा है कि जब चांदनी चौक टू चीन बन सकती है तो कराची तो नोएडा फिल्म क्यों नहीं बन सकती।
Greater Noida: पाकिस्तान से 4 बच्चों के साथ आई सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा था. अब सीमा हैदर ने एक और वीडियो जारी कर नया ऐलान किया है. वीडियो में सीमा कह रही हैं कि अब वह हर साल 23 अगस्त को चंद्रायन 3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में व्रत रखेंगी. सीमा हैदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पीएम मोदी का भाषण सुनकर प्रभावित हुई
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में सीमा हैदर ने कहा कि उनके वकील ने उससे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे हैं. इसके बाद उसने पीएम मोदी का भाषण टीवी पर देखा, जिससे सुनकर वह प्रभावित हुई. सीमा ने कहा कि सभी देवी-देवताओं ने मेरी प्रार्थना सुनी, इसलिए अब मैं हर साल 23 अगस्त को व्रत रहूंगी. वीडियो में सीमा हैदर कह रही है कि पीएम मोदी ने महिलाओं के बारे में जो कहा, वह बहुत अच्छा लगा. वीडियो के अंत में सीमा हैदर ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए.इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सीमा ने रखा था व्रत
गौरतलब है कि सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 सफल की लैंडिग के लिए व्रत रखने के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. वहीं शाम को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया था. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
Greater noida: पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के घर नोएडा आयु सीमा हैदर अब सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सचिन के घर पर हवन और पूजन का आयोजन किया गया था। जिसमें वकील एपी सिंह की मौजूदगी में सीमा हैदर को सनातन धर्म की दीक्षा दी गई। इसके बाद धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई।
सचिन मीणा के घर हुआ हवन पूजन
दरअसल पबजी गेम खेलने के दौरान पाकिस्तान के कराची की रहने वाली सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा के रघु पुरा में रहने वाले सचिन मीना से प्यार हो गया था। इसके बाद सीमा हैदर अवैध रूप से नेपाल होते हुए सचिन मीणा के ग्रेटर नोएडा पहुंचकर सचिन के घर रहने लगी। तब से लेकर सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है कभी जांच एजेंसी को लेकर तो कभी वीडियो संदेश को लेकर चर्चा में है। इसी कड़ी में गुरुवार को जब पूरे देश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही थी तब सचिन के घर पर भी हवन पूजन का आयोजन किया गया था।
श्री रोहित गोपाल ने दिलाई दीक्षा
इस दौरान धर्म प्रमुख चित्तौड़गढ़ के सभासद श्री श्री रोहित गोपाल महाराज ने सीमा हैदर को सनातन धर्म की दीक्षा दी। धर्म की दीक्षा लेने के बाद सीमा और उनके वकील एपी सिंह ने जय भारत मां और भारत माता के नारे लगाए। सीमा हैदर के घर इस दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हवन पूजा करने के बाद श्री श्री हरि गोपाल जी ने कहा कि सीमा सनातनी हो गई है, पाकिस्तानी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
अभी भी एजेंसिया कर रहीं जांच
बता दे की सीमा हैदर ने रक्षाबंधन कभी त्यौहार धूमधाम से मनाया था और वकील एपी सिंह को राखी बांधी थी। इसके पहले चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दिन सीमा ने व्रत रखा था और पूजा अर्चना की थी। चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग के बाद सीमा ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि वह अब हर साल 23 अगस्त को व्रत रखेंगी।
वहीं भारत में अवैध रूप से चार बच्चों के साथ आने पर एजेंसियां जांच कर रही है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025