मुख्यमंत्री योगी आदित्यान की नोएडा आने की संभावना है। इसको लेकर काम भी तेज कर दिया गया है। सेक्टर 21A स्थित नोएडा स्टेडियम की सौंदर्यीकरण का काम भी तेज हो गया है। संभावना है कि नोएडा स्टेडियम में ही सीएम 25 जून को सीएम जनसभा को संबोधित कर सकते हैं, हालांकि सीएम के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पर्थला ब्रिज का करेंगे लोकार्पण
नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाला पर्थला ब्रिज बनकर तैयार है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर्थला ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। ब्रिज के खुलने से रोजाना हजारों लोगों इसका फायदा मिलने वाला है।
500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
नोएडा-ग्रेटर नोएडा को करोड़ों रुपये के विकास की सौगात मिलने जा रही है। सीएम योगी करीब 500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ 25 जून यानि रविवार को नोएडा आ रहे हैं। सीएम योगी यहां पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम का जनसभा कार्यक्रम सेक्टर-21A में होना है। यहां पर सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम से पहले नोएडा अथॉरिटी, जिला प्रशासन और बीजेपी की जिला इकाई तैयारी में जुट गई है। जनसभा को सफल बनाने के लिए खुद, सांसद महेश शर्मा, विधायक और जनप्रतिनिधि जुट गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक सीएम के कार्यक्रम में 20 हजार लोग पहुंचेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर पिछले एक हफ्ते से जिला इकाई पदाधिकारियों के साथ बैठक जारी है।
BJP की समीक्षा बैठक
सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए बीजेपी ने समीक्षा बैठक की। यह बैठक विद्युत गेस्ट हाउस सेक्टर-38 में रही। हां प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र सिसोदिया ने सभी जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और जनप्रतिनिधियों से तैयारी का जायजा लिया। बैठक में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था और सभी आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बात की गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंच चुके हैं। सेक्टर-33ए स्थित शिल्पहाट में सीएम का हेलिकॉप्टर लैंड हुआ। यहां पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा ने उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा के सेक्टर-21A स्थित स्टेडियम में भव्य स्वागत हुआ। यहां पर गौतमबुद्ध नगर के दिग्गज बीजेपी नेता सीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद महेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, और एमएलसी नरेंद्र भाटी ने योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर वासियों को दी बड़ी सौगात है। सीएम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

'पिछले 9 सालों में सत्ता के प्रति बदली है सोच'
गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर सीएम ने सबसे पहले नोएडा में रामनाथ गोयनका मार्ग पर पंहुचकर अनावरण किया। जिसके बाद नोएडा के सेक्टर-21 ए स्थित स्टेडियम पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 1719 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सकारात्मक सोच के साथ अपने विजनरी नेतृत्व में देश को एक नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे काशी दिव्य आभा के साथ वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा प्राप्त कर रही है, वैसे ही अयोध्या भी नई अयोध्या के रूप में जगमगा रही है। दुनिया में रह रहा हर सनातन धर्मावलंबी और भारत का शुभचिंतक जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है, जब भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

'80 करोड़ नागरिकों को फ्री राशन की सुविधा'
सीएम ने कहा कि सवा तीन साल से अपने 80 करोड़ नागरिकों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ देने वाला इकलौता देश भारत है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में भारत दो बड़ी उपलब्धियों को लेकर वैश्विक मंच पर छा रहा है। पहली उपलब्धि जी-20 की अध्यक्षता और दूसरी उपलब्धि भारत का दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरना है।

'पिछले 6 सालों में सोच बदली'
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें विकास की सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना है। पिछले 6 वर्ष में गौतमबुद्ध नगर को लेकर लोगों का परसेप्शन बदला है। पहले दिल्ली में रहने वाले लोग ग्रेटर नोएडा आने में संकोच करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। अब दिल्ली और देश के कोने-कोने से लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा आना चाहते हैं। यहां पर मेडिकल डिवाइस पार्क, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और बुनियादी सुविधाओं का विकास हो रहा है।

'किसानों की समस्या का समाधान प्राथमिकता'
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। हम संवाद के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान करेंगे। इस दौरान विकास की विरोधी और नकारात्मक ताकतों को बीच में नहीं आने देना है। आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा कि बायर और बिल्डर के बीच भी आने वाली सभी समस्याओं का समाधान हम बहुत ही जल्द करेंगे।

पुलिस को मिल 55 नए वाहन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस को 55 नए बोलेरो वाहन सौंपे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। इसके अलावा कार्यक्रम में सीएम योगी के समक्ष नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और एनटीपीसी के बीच म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर सांकेतिक तौर पर एमओयू का हस्तांतरण किया गया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025