नोएडा: सावन के साथ ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो गई है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों की संख्या में नोएडा होकर लाखों की संख्या में कांवड़िए गुजरेंगे। शहर को जाम से बचाने के लिए नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। डायवर्जन वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

कांवड़ियों के लिए कंट्रोल रूम
नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रियों के लिए रूट एडवाइजरी भी जारी की गई है। अगर नोएडा होकर गुजर रहे हैं तो इस रूट प्लान का पालन करें. ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कांवड़ यात्रा वाले रास्तों पर बिजली के खंभों से कवर करके रिफ्लेक्टर्स लगाए गये हैं। कांवड़ यात्रियों को किसी भी तरह की परेशान ना हो, इसके लिए सेक्टर 14 के पास कंट्रोल रूम सेंटर भी बनाया गया है।
कैमरों से होगी निगरानी
जॉइंट सीपी आनंद कुलकर्णी का बताया ITMS कैमरों से यात्रा पर नजर रखी जाएगी। जिसे कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने रोड मैप भी तैयार कर लिया है। आपको बता दें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद से दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के लाखों कांवड़िये इन रास्तों से गुजरेंगे। आवागमन के लिए 4 जुलाई से 18 जुलाई तक रूट डायवर्जन का प्लान बनाया गया है।
शिवभक्तों के लिए सावन बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार सावन में पांच सोमवार हैं। पहले सोमवार के योग कई सालों बाद बने थे, तो दूसरे सोमवार क्या खास है। शुभ मुहूर्त कब से कब तक है और किस मंत्र का आपको जप करना चाहिए, चलिए जानते हैं।

सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई 2024 को है। इस दिन प्रदोष काल में शिवलिंग पर बेलपत्र और जल की धारा अर्पित करें। साथ ही घी का दीपक जलाकर महादेव के मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि जो भी सावन के सोमवार का व्रत करता है, उसे समस्त सुख मिलते हैं।
दूसरा सावन सोमवार 2024 मुहूर्त
शिव पूजा का मंत्र
नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।
दूसरे सावन सोमवार का उपाय
जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है वो सावन के दूसरे सोमवार पर शनि देव को काले तिल और अपराजिता का फूल अर्पित करें। मान्यता है इससे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
सावन का महीना शिव भक्तों के लिए किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं है। हर सोमवार को मंदिरों में उत्सव की तरह मनाया जाता है। आज हम आपको सावन के चौथे सोमवार को आप अपनी राशि किस तरह से अभिषेक करके देवो के देव महादेव से कृपा प्राप्त कर सकते हैं, वो बता रहे हैं।
सावन के चौथे सोमवार का शुभ मुहूर्त
जैसा कि हम जानते हैं कि 12 अगस्त को सावन 2024 का चौथा सोमवार है। पंचांग के मुताबिक, 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से लेकर 5 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। तो वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक होगा।
राशि अनुसार महादेव का अभिषेक
ये जानकारी सूचना देने के आधार पर तैयार की गई है। हर व्यक्ति के जीवन में परिस्थिति का भी अहम योगदान होता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए योग्य व्यक्ति से बात करें।
सावन का पावन महीना चल रहा है। इन महीने भक्त अपनी भक्ती और श्रद्धा-भाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। सोमवार का दिन सावन महीने में सबसे ज्यादा महत्व रखता है। लेकिन क्या आपको बता है कि सावन के महीने में आपको किस दिन बिल्कुल भी उधार देना और लेना नहीं चाहिए। अगर आप इसका पालन नहीं करते हैं तो जीवन में धनहानि, आर्थिक संकट और मानसिक परेशानियां होने लगती है।
सावन में किस दिन नहीं लेना या देना चाहिए उधार?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सावन में बुधवार और गुरुवार के दिन आपका उधार देना-लेना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता कहती है कि ऐसा करने से व्यक्ति धन संकट में घिर जाता है। उसपर कर्ज का बोझ बढ़ जाता है। उधार लेने वाले पैसों को चुकान में असमर्थ हो जाते हैं। जीवन में पैसों की परेशानी होने लग जाती है।
सावन में इन बातों का रखे खास ध्यान

सावन में हमें कुछ छोटी-छोटी बातों का जरुर ध्यान रखना चाहिए। जिसमें शिव पूजा में हल्दी, तुलसी, कुमकुम, और केतकी का फूल पूजा में नही चढ़ाना चाहिए। इस महीने मदिरा का सेवन गलती से भी न करें और तामसिक भोजन मांस, लहसुन और प्याज खाने से बचें। किसी के बारे में गलत बातें न बोलें, किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।
सावन में ये काम करने से बरसती है शिव जी कृपा

माना जाता है कि दान- सावन में दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। सुख की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही कीर्तन करने का भी सावन में काफी महत्व है। भोलेनाथ की भजन कर आराधना करना सबसे अच्छा माना जाता है। शिव की भक्ती में लीन रहने वालों को मानसिक शांति मिलती है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025