अनिरुद्धाचार्य महाराज इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वो हाल ही में बिग-बॉस के सेट पर भी दिखाई दिए थे। जिसका वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया था। अब अनिरुद्धाचार्य ने जब सलमान खान को श्रीमद भगवत गीता भेंट की है, तो यूजर्स उनपर बुरी तरह से भड़क गए हैं।
अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान को भेंट की गीता
श्रीमद भगवत गीता को सनातन धर्म में बेहद पवित्र कहा जाता है। ऐसे में जब अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान को इसे भेंट किया, तो यूजर्स को अनिरुद्धाचार्य महाराज की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। यूजर्स ने अनिरुद्धाचार्य महाराज को जमकर खरी-खोटी सुना दी। सलमान खान की पॉपुलैरिटी भले ही काफी हो, लेकिन श्रीमद भगवत गीता का महत्व वो नहीं समझेंगे, ऐसा यूजर्स की तरफ से कहा जा रहा है।
अनिरुद्धाचार्य का सलमान किस्सा!
इस सब के दौरान एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अनिरुद्धाचार्य महाराज सलमान खान पर तंज कसते दिख रहे हैं। वीडियो में वो कह रहे हैं कि ये फिल्म वाले गरीबों की इतनी ही मदद करना चाहते हैं, तो पूछों इन्होंने कितनी यूनिवर्सिटी बनवाई हैं, कितने अस्पताल बनवाएं हैं। ये तो बस गरीबों पर कार चढ़ाना जानते हैं।
'मैं जो लड़की लाउंगा वो भागेगी नहीं'
अनिरुद्धाचार्य ने उस समय इशारों-इशारों में सलमान खान के हिट एंड रन केस के बारे में बात की थी। साल 2002 में सलमान खान की गाड़ी फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ गई थी। इस मामले में एक्टर को गिरफ्तार भी किया गया था। सेशंश कोर्ट की ओर से एक्टर को सजा भी सुनाई गई थी। हालांकि, हाई कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सलमान को बरी कर दिया था। इस पर काफी विवाद रहा था। अब अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा सलमान खान को गीता भेंट करने के बाद लोग इस बात को लेकर उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। शो के दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सलमान खान से शादी को लेकर सवाल कर दिया। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से बात करने के दौरान कहा कि तब तो लड़की देखनी पड़ेगी, एक उनके लिए और एक आपके लिए। शादी की बात सुनकर सलमान खान घबरा गए, सलमान को शादी से डरता देख अनिरुद्धाचार्य तुरंत बोले -मैं जो लाऊंगा वो भागेगी नहीं।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025