लखनऊ: बजट पेश में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। इस पर यूपी के किसानों को बिजली बिल पर 100 फीसदी छूट दी गई है। सीएम योगी ने कहा कि हमने संकल्प पत्र में किए गये 132 वादों में से 110 वचन पूरे कर दिये हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के निजी नलकूप से जुड़े अन्नदाता किसानों को पिछले बजट में बिजली के बिल में 50 फीसदी की छूट दी गयी थी। लेकिन इस बजट में किसानों के बिल को माफ करने का फैसला लिया गया है।

फ्री सिलेंडर का ऐलान
जबकि सीएम योगी ने राज्य में होली और दिपावली पर एक-एक फ्री गैस सिलेंडर देने का भी एलान किया है. सीएम योगी ने कहा, "हम लोग एक नई योजना का विस्तार करने जा रहे हैं और वह है उज्जवला योजना के लाभार्थियों को, जो प्रदेश के अंदर करीब 1 करोड़ 74 लाख हैं. उन्हें दिपावली और होली पर उज्जवला योजना का एक-एक एलपीजी का सिलेंडर फ्री में उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने जा रहे हैं. इसके लिए धनराशि की व्यवस्था हमलोगों ने तीन हजार 47 करोड़ 48 लाख रूपये इस बजट में हमलोगों ने की है."
संकल्प पत्र के वादों पर उन्होंने कहा कि बजट में लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए 130 में से 110 वायदों को समाहित किया गया है. जिनके लिए 64 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है. बता दें सीएम योगी ने जब फ्री सिलेंडर और बिजली बिल माफ करने का एलान किया तो दोनों डिप्टी सीएम भी वहां मौजूद थे
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा को बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सुना रहे हैं। इस कथा को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी बीच आज (बुधवार) बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार लगाया गया है। सुबह 11 बजे से बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगा रहे हैं।
आज लगने वाला है भक्तों का मेला
बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में लाखों लोग पहुंच चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक आज करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस दिव्य दरबार में जिनकी पर्चियां खुलनी हैं, उनमें नेता, विधायक और अथॉरिटी के अफसर तक के नाम शामिल हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आज बड़ी संख्या में वीवीआईपी के आने की भी उम्मीद है। जिसे देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया गया है। अमृत कल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सिर्फ दिल्ली एनसीआर ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा सुना रहे हैं। कथा के तीसरे दिन जमकर अफरातफरी का माहौल देखा गया। पहले किसी श्रद्धालु के साथ मारपीट का मामला सामने आया, उसके बाद धक्का-मुक्की के चलते अफरातफरी मच गई। जिसके चलते कुछ महिलाएं और बच्चों के घायल होने की खबर है।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को पीटा @bageshwardham pic.twitter.com/QcPRpYIrHj
— Now Noida (@NowNoida) July 13, 2023
सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु को पीटा
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान कुछ बातचीत होने पर सुरक्षा में लगे बाउंसरों ने एक श्रद्धालु को पीट दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। बताया जा रहा है मामूली कहासुनी पर सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालु की पिटाई की। हालांकि लोगों के बीच-बचाव के बाद श्रद्धालु को छोड़ दिया गया।
ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान अफरातफरी का माहौल @noidapolice pic.twitter.com/lWGan3wpH3
— Now Noida (@NowNoida) July 13, 2023
धक्का-मुक्की पर बाउंसरों ने किया हमला
बाबा बागेश्वर के दरबार में तीसरे दिन कथा सुनने लाखों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान जमकर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। भीड़ को सही तरीके से मैनेज करने के बजाए सुरक्षा-व्यवस्था में लगे बाउंसर माहौल बिगाड़ते नजर आए। अफरा-तफरी के माहौल के चलते कुछ महिलाओं के बच्चों को चोटें आनी की भी खबर है।
आयोजकों का भगदड़ की खबर से इनकार
हालांकि आयोजकों ने किसी भी तरह की भगदड़ और अफरातफरी फैलने वाली बात से इनकार कर दिया।
कथा में अफरातफरी और भगदड़ की खबर से आयोजकों का इनकार pic.twitter.com/YKTbuL9bIJ
— Now Noida (@NowNoida) July 13, 2023
NOIDA: सेक्टर-14A में रह रहे 4 IAS और 2 IPS अधिकारियों को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इन अधिकारियों का दूसरे जिले में ट्रांसफर हो चुका है, इसके बावजूद अभी तक सरकारी आवास नहीं खाली किया गया। जिसके बाद आवास खाली करने को लेकर नोटिस जारी किया गया।
आवास खाली करने को 7 दिन का समय
सेक्टर-14A में IAS और IPS के लिए सरकारी आवास बनाए गये हैं। जहां पर जिले में पोस्टेट अधिकारियों को सरकारी आवास दिया गया है। यहां पर अब उन अधिकारियों के आवास खाली करवाए जा रहे हैं। जिनकी तबादला दूसरे जिले में हो चुका है। इसके बावजूद उनका परिवार अभी भी यहीं पर रह रहा है या फिर अभी तक उन्होंने अपना सामान यहां से नहीं हटाया। अब इन अधिकारियों को मकान खाली करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।
रितु माहेश्वरी ने भी काफी दिन तक नहीं खाली किया था मकान
इसके पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की CEO रितु माहेश्वरी के सरकारी आवास को लेकर मीडिया में खबरें आईं थी। रितु माहेश्वरी के मकान नहीं खाली करने की वजह से प्राधिकरण के नव-नियुक्त सीईओ लोकेश एम को किराए के मकान पर रहना पड़ा था। फिलहाल अभी जिन अधिकारियों का तबादला इस जिले से हो चुका है, उन्हें मकान खाली करने को लेकर नोटिस दे दिया गया है।
Lucknow/Greater Noida: योगी सरकार प्रदेश के स्टार्टअप्स, उद्योगों और सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व स्थानीय शिल्प कलाओं को अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 का आयोजन करने जा रही है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में उत्तर प्रदेश के दो हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स अपने अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसमें प्रदेश की शिल्पकलाओं के साथ ही नव उद्यमियों की मेधा से सृजित उत्पादों से दुनियाभर के बायर्स तक पहुंच बनाने का प्रयास होगा। इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रेड शो परिसर में हॉल ऑफ टाउन ऑफ एक्सपोर्ट एक्सिलेंस में यूपी के 12 शहरों की उत्कृष्ट शिल्प कलाओं का भी प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में मौजूद हेल्थ एंड वेलनेस सेक्टर के मजबूत आधार को भी इस ट्रेड शो के जरिए दुनियाभर के बायर्स के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।
इन सेक्टर्स के एग्जीबिटर्स प्रदर्शित करेंगे अपने प्रोडक्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान प्रदेश के दो हजार से भी ज्यादा एग्जीबिटर्स अपनी कलाओं के साथ मौजूद होंगे। इनमें एग्रीकल्चर और हॉर्टीकल्चर, डिफेंस कॉरिडोर, ई कॉमर्स, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस, एजुकेशन सेक्टर (विश्वविद्यालय, साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और गणित), इन्फ्रा, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग, फिल्म सेक्टर, फूड प्रॉसेसिंग एंड डेयरी प्रोडक्ट, जीआई टैग प्रोडक्ट, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल्स, रिटेल, हेल्थ एंड वेलनेस (आयुष, योग, यूनानी, नेचुरोपैथी), आईटी, आईटीईएस, एमएसएमई, नमामी गंगे और जल शक्ति, ओडीओपी, रिन्यूवेबल एनर्जी और ई-व्हीकल, स्पोर्ट्स सेक्टर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, खिलौना उद्योग, वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक्स, महिला उद्यम सहित अन्य सेक्टर से जुड़े लोग अपने अपने उत्पादों के साथ इंटरनेशनल ट्रेड शो में मौजूद रहेंगे।
सीधे-सीधे बायर्स से जुड़ेंगे ओडीओपी आर्टिजन्स
इसके अलावा इस ट्रेड शो के जरिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने पर योगी सरकार का सबसे ज्यादा फोकस है। ओडीओपी के लिए यहां ना सिर्फ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, बल्कि बिजनेस और कस्टमर (बी2सी) के बीच प्रॉपर चैनल भी विकसित किया जाएगा, जिससे खरीदार सीधे आर्टिजन्स से संपर्क स्थापित करें और उत्पादों के लिए ऑर्डर दें। सिर्फ इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश के जायके के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो में विशेष तौर पर तैयारी की जा रही है। यहां प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बनने वाले स्वादिष्ट और लजीज व्यंजनों का लुत्फ बायर्स उठा सकेंगे। खास बात ये है कि यहां पर मिलेट्स कैंटीन भी बनाई जाएगी, जिसमें मोटे अनाज से निर्मित तमाम व्यंजनों को सर्व किया जाएगा।
फैशन शो से लेकर शहनाई नाइट तक रंगारंग कार्यक्रम
इंटरनेशनल ट्रेड शो को विविध रंगारंग आयोजनों के जरिए भव्य रूप देने की तैयारी हैं। इसमें आर्ट एंड पेंटिंग शो, यूपी फैशन शो, यूपी कल्चरल परफॉर्मेंस, आर्टिसियन्स परफॉर्मेंस, साउंड एंड लाइट शो, लेजर एंड ड्रोन शो, यूपी बैंड फरफॉर्मेंस और शहनाई नाइट विशेष आकर्षण है। इसके अलावा यहां एक एक्सपीरिएंस जोन भी होगा जिसमें कन्नौज का इत्र, मेरठ का ब्रास और बिजनौर के पेंट ब्रश निर्माण का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं यूपी के हेल्थ एवं वेलनेस सेक्टर को समर्पित पूरा का पूरा एक हॉल भी होगा, जहां प्रदेश में चिकित्सा से जुड़े विभिन्न विधाओं की समृद्ध परंपरा और विरासत का प्रदर्शन भी दुनियाभर के बायर्स के सामने होगा।
Lucknow: योगी सरकार की हुई मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके तहत प्रदेश में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 23 बस स्टैंड को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। योगी कैबिनेट की मंगलवार को आयोजित बैठक में इसका प्रस्ताव मंजूर किया। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के साहिबाबाद, आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर और ईदगाह, मथुरा के पुराना बस स्टैंड, कानपुर के कानपुर सेंट्रल (झकरकटी), वाराणसी के कैंट, प्रयागराज के जीरो रोड और लखनऊ के अमौसी बस स्टैंड को पीपीपी मोड पर बसपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।
गाजियाबाद बस स्टैंड को बस पोर्ट बनाने के लिए फर्म का हुआ चयन
लखनऊ के चारबाग, मेरठ के सोहराबगेट, अलीगढ़ के रसूलाबाद, गोरखपुर के गोरखपुर, अयोध्या के अयोध्याधाम, बरेली के सैटेलाइट, रायबरेली और मिर्जापुर में बस पोर्ट के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया है। बुलंदशहर और मेरठ के गढ़मुक्तेश्वर एयरपोर्ट की तर्ज पर बस पोर्ट बनाने प्रस्ताव भी मंजूर किया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के पुराने बस स्टैंड, कौशांबी, लखनऊ के गोमतीनगर, गाजियाबाद बस स्टैंड को बस पोर्ट में तैयार करने के लिए फर्म का चयन हो गया है। आगामी दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इसका शिलान्यास कराया जाएगा।
पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर मनमानी नहीं चलेगी
योगी सरकार ने मंगलवार को पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीनों की खरीद फरोख्त करने के धंधे पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्टांप एवं पजीयन विभाग के प्रस्ताव पर योगी कैबिनेट में मुहर लगा दी है। योगी कैबिनेट ने मंगलवार को पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए होने वाली मनमानी पर लगाम लगाने के लिए स्टांप विभाग के प्रस्ताव समेत कई फैसलों पर मुहर लगा दी है। अब पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए कोई बिल्डर या प्रॉपर्टी डीलर खरीद फरोख्त नहीं कर सकेंगे। केवल ब्लड रिश्तों के अलावा पावर ऑफ अटॉर्नी बनवाने पर अब स्टांप लगेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट स्कीम समेत 19 प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
Lucknow: यूपी की योगी सरकार ने दो लाख से ज्यादा टैबलेट बांटने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही किस जिले में किस वेंडर को कौन सी कम्पनी के कितने टैबलेट्स की आपूर्ति करनी है इसकी भी सूची जारी कर दी गई है।यूपी की योगी सरकार ने परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के 209863 अध्यापकों के लिये टेबलेट खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही किस जिले में किस वेंडर को कौन सी कम्पनी के कितने टैबलेट्स की आपूर्ति करनी है इसकी भी सूची जारी कर दी गई है।
एक प्राथमिक विद्यालय में 2 टैबलेट दिए जाएंगे
सरकार की ओर से नामित टेक्निकल पार्टनर यूपी डेस्कों द्वारा इस सम्बन्ध में निविदादाताओं का चयन कर परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए जिलो में टैबलेट उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम जारी सर्कुलर में कहा है कि 99744 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के उपयोगार्थ 02-02 टैबलेट और 10,375 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के लिए 1-1 टेबलेट मुहैय्या कराये जा रहे है।
प्रधानाध्यापक या इंचार्ज के पास रहेगा टैबलेट
जिन विद्यालयों में दो टेबलेट दिए जा रहे हैं, उन विद्यालयों में एक टैबलेट प्रधानाध्यापक अथवा इंचार्ज प्रधानाध्यापक को और दूसरा वरिष्ठतम अध्यापक को उपलब्ध कराया जायेगा। इसी प्रकार से जिन विद्यालयों में एक टेबलेट उपलब्ध कराये जा रहे हैं, उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक या इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पास रहेगा। सर्कुलर में कहा गया है कि टेबलेट वितरण सम्बन्धी रिकार्ड जिले स्तर पर बीएसए कार्यलय में और विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय में तथा विद्यालय स्तर पर सम्बन्धित विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय की स्टॉक पंजिका में दर्ज किया जायेगा।
Lucknow: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को बड़ा एलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 साल में छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी। अब आगे एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मिशन रोजगार के तहत 393 नव चयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को अब मिलेगा गर्म पका भोजन
प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले तीन साल से छह साल की उम्र तक के बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध करवाएगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा इन बच्चों को पहले गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह सिलसिला कई कारणों से ठप हो गया था।
कैबिनेट में प्रस्ताव पर लगी मुहर
कैबिनेट से हुए निर्णय के अनुसार अब इन बच्चों को जो गर्म पका हुआ भोजन दिया जाएगा। न्यू मिड डे मील योजना की ही तरह रहेगा। प्रस्तावित योजना के तहत इस पर आने वाले खर्च का पचास प्रतिशत राज्यांश और पचास प्रतिशत केन्द्रांश रहेगा। योजना की मानीटरिंग राज्य व जिले के स्तर पर गठित टास्क फोर्स द्वारा की जाएगी। प्रदेश सरकार का दावा है कि इस योजना से राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर तीन से छह साल तक की उम्र के बच्चों के पोषण के स्तर में सुधार आएगा।
Noida: प्राथमिक विद्यालयों में सभी सुविधाएं एवं शिक्षा मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जिला अधिकारी मनीष कुमार ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरौला, आदर्श प्राथमिक विद्यालय हरौला, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेक्टर 12 नोएडा, आदर्श प्राथमिक विद्यालय चौड़ा सहादतपुर व कंपोजिट जूनियर हाई स्कूल मोरना नोएडा का औचक निरीक्षण किया।
बच्चों के घर जाकर जागरूक करने का दिया निर्देश
इस दौरान जिला अधिकारी ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील भोजन को खाकर भोजन की गुणवत्ता परखी, जोकि मानकों के अनुरूप पाई गई। जिला अधिकारी ने प्रधानाचार्य व अध्यापकों को निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को सभी मूलभूत सुविधाएं एवं शिक्षा मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच करते हुए अध्यापकों को निर्देश दिये कि बच्चों की उपस्थिति पर विशेष फोकस रखा जाए । जो बच्चा नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहा है तो अध्यापक छुट्टी के बाद ऐसे बच्चों के घर जाकर फीडबैक ले। इसके साथ ही जानें कि बच्चा स्कूल क्यों नहीं आ रहा है और उनके अभिभावकों को बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए जागरूक करें।
साफ-सफाई के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता सन्तोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में साफ सफाई एवं शिक्षा की गुणवत्ता एवं अवकाश सम्बन्धी नियमों का अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Lucknow: उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्गप्रशस्त कर रही योगी सरकार प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनामी बनानेके लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस लक्ष्य को लेकर आगेबढ़ रही सरकार प्रदेश मेंनागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देनेके लिए बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर्स के डेवलपमेंट समेत तमाम चिन्हित कार्यों को क्रमवार तरीके से मूर्तरूप दे रही है।
इसी क्रम में, नागरिक सुविधाओं में इजाफा व आर्थिक तरक्की को टार्गेट करते हुए प्रदेश के मार्गों के मेकओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम योगी की मंशा अनुरूप एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत प्रदेश के 63 से ज्यादा जिलों की कुल 277 सड़कों के मेकओवर की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस लक्ष्य को प्राप्त करनेके लिए 319.73 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत स्वीकृत की गई है। जिसके जरिए प्रत्येक मार्गपर 40 लाख रुपए के औसत व्यय होने का अनुमान है। इसी क्रम में योगी सरकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने इन विशेष मरम्मत कार्यों को पूर्णकरनेके प्रक्रिया शुरू कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025