Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शारदा विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। साथ ही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं।
चल रहा था निर्माण कार्य:
बता दें शारदा यूनिवर्सिटी में सटरिंग का काम चल रहा है। जिसके चलते आधा दर्जन मजदूर सटरिंग पर चढ़कर काम कर रहे थे। अचानक कार्य के दौरान सटरिंग गिर गई। जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मौके पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बड़े अफसर मौजूद हैं। इस घटना के बाद निर्माणधीन साइट पर काम कर रहे मजदूरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025Big Railway Jobs Alert! RRB Group D 2026 Recruitment for 22,000 Vacancies
January 29, 2026ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025