Greater Noida: गामा-1 सेक्टर में व्यापारी जगवीर राठी की आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा व्यापारी के एक वीडियो से हुआ है, जो उन्होंने सुसाइड से पहले बनाया था। वीडियो में जगवीर ने फैक्टरी संचालक महेश सिंगला पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अब व्यापारी जगवीर के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांच अक्टूबर को पेड़ से लटका मिला था शव
गौरतलब है कि गामा-1 सेक्टर में रहने वाले व्यापारी जगवीर राठी का 5 नवंबर शव बीटा 2 थाना क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था। परिजन पोस्टमार्टम के बाद जगवीर के शव को रोहतक के लाखनमाजरा ले जाकर अंतिम संस्कार किया और वहीं रूक गए। परिजन 28 नवंबर को जब वापस ग्रेटर नोएडा आए तो जगवीर राठी के मोबाइल में जान देने से पहले का वीडियो मिला। वीडियो में जगवीर ने कासना थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पाइप फैक्टरी के मालिक महेश सिंगला पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जगवीर राठी वीडियो में कहा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार महेश सिंगला है।
खराब पाइप देने के कारण व्यापारी के डूब गए थे लाखों रुपये
जगवीर के बेटे जतिन राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता महेश सिंगला की फैक्टरी से कई साल से पाइप लेकर राजस्थान और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में बेचते थे। कुछ सालों से महेश सिंगला ने उन्हें बेहतर क्वालिटी के पाइप दिखाकर कम गुणवत्ता का माल देना शुरू कर दिया था। पाइप दूसरे राज्यों में जाते समय रास्ते में ही टूट जाते थे। खराब पाइप होने के कारण लाखों रुपया ग्राहकों ने नहीं दिया। जबकि 90 लाख के लेनदेन में से पिता महेश सिंगला को 80 लाख रुपये दे चुके थे। इसके बाद भी महेश सिंगला अपने लोगों को भेजकर प्रताड़ित कर रहा था।
आत्महत्या उकासने का मामला दर्ज
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि व्यापारी का वीडियो सामने आने पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025