भारतीय रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने की खबर ने खलबली मचा दी है। वो शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। इससे पहले विनेश-बजरंग ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। पेरिस ओलंपिक में ओवरवेट के चलते विनेश के हाथ कोई मेडल नहीं लगा था। जिसके बाद उनके प्रतिद्वंदी सवाल कर रहे हैं कि क्या ‘दगल गर्ल’ विनेश फोगाट सियासी अखाड़े में सफल हो पाएंगी।
2014 में जीता पहला मेडल, 2024 में चुनी राजनीति
विनेश फोगाट के बारे में बात करें, तो पता चलता है कि वो अपनी चचेरी बहनों गीता फोगाट और बबीता कुमारी के नक्शेकदम पर चलती हुई रेसलिंग में आईं। 5 अगस्त 1994 को जन्मी विनेश फोगाट ने ग्लासगो में साल 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपना पहला बड़ा इंटरनेशनल खिताब जीता। तीन बार की ओलंपियन विनेश फोगाट के पास कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण, वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक और एशियन गेम्स और एशियन चैंपियनशिप में एक-एक स्वर्ण पदक है।
विनेश फोगाट कांग्रेस में हुईं शामिल
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पार्टी विनेश को जुलाना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती हैं। ये इसलिए भी क्योंकि जुलान विनेश फोगाट का ससुराल है। इससे पहले विनेश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके घर पहुंची थीं।
विनेश फोगाट ने छोड़ी रेलवे की नौकरी
रेसलर विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी छोड़ने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी। उन्होंने एक लेटर शेयर करते हुए लिखा- भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है। जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से अलग करने का फैसला लिया है। अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है। राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी।
हरियाणा की राजनीति में मची खलबली
विनेश फोगाट का कांग्रेस में शामिल होना हरियाणा की राजनीति में बदलाव ला सकती हैं। विनेश फोगाट के खाप पंचायतों,किसान संगठनों के साथ अच्छे रिश्ते हैं। जो आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए तुरुप का इक्के की तरह काम कर सकते हैं। वहीं, आने वाले वक्त में विनेश फोगाट चुनाव लड़ती हैं या नहीं इस पर तो पार्टी फैसला करेगी लेकिन कांग्रेस में उनका शामिल होने हरियाणा की राजनीति में अहम मोड़ ला सकता है। बीते दिनों विनेश फोगाट शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों से मिलने पहुंची थीं। जहां उनका जगह-जगह स्वागत किया था।
कांग्रेस के हाथ लगा तुरुप का इक्का?
हरियाणा की पॉलिटिक्स जाट बनाम गैर जाट पर होती है। आकंड़ों को देखें, तो पता चलता है कि बीते 10 सालों में जब बीजेपी की सरकार बनीं को खट्ट और नायब सिंह जैसे गैर जाट चेहरों को मौका दिया गया। जबकि 2005- 2014 तक कांग्रेस ने जाट चेहरे पर दांव लगाया था और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बनाया। ऐसे में विनेश फोगाट सहानुभूति लहर के दम पर जाट वोटों का बड़ा हिस्सा कांग्रेस के पक्ष में कर सकती हैं।
नोएडा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में गुरुवार को विनेश फोगाट के समर्थन में कांग्रेसी नजर आए। कांग्रेसियों ने नोएडा सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा गया।
‘विनेश फोगाट हुई साजिश का शिकार’
महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने बताया कि हमारे देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी विनेश फोगाट शानदार खेल खेलते हुए कुश्ती के फाइनल मैच में पहुंच चुकी थी। लेकिन अचानक से खबर आई है कि उन्हें मैच से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उनके खिलाफ गहरी साजिश हुई है, ऐसा प्रतीत होता है।
‘भाजपा खिलाडियों संग कर रही सौतेला व्यवहार’
वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना ने कहा है कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के साथ राजनीति की जा रही है। कल का दिन देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। इसी के साथ ही पूर्व प्रदेश सदस्य सतेन्द्र शर्मा ने कहा है की भाजपा की सरकार में खिलाडियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। खिलाडियों के साथ देश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
‘जब तक नहीं मिलता न्याय, जारी रहेगा संघर्ष’
पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुदीन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी खिलाडियों के साथ खड़ी है। जब तक न्याय नहीं मिलता है, तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा। विनेश फोगाट को न्याय दिलाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।
ये लोग रहे मौजूद

ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता दिनेश अवाना, वरिष्ठ नेता राजकुमार भारती, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, वरिष्ठ नेता विक्रम सेठी, यूथ कांग्रेस नोएडा के अध्यक्ष नीरज अवाना, वरिष्ठ नेता दयाशंकर पाण्डेय, पीसीसी सदस्य यतेंद्र शर्मा, नेता विक्रम चौधरी, वरिष्ठ नेता रामकुमार शर्मा, नेता आरके प्रथम, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी, महिला नेत्री डॉ, सीमा, अरुण प्रधान, आसिफ, नेता मजहर, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
भारत की पूर्व दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने राजनीति में कदम रखते ही जीत हासिल कर ली है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में विनेश फोगाट ने अपने विरोधियों को बुरी तरह से मात दी है। कांग्रेस ने विनेश फोगाट को जींद जिले की जुलाना सीट से मैदान पर उतारा था, जोकि उनकी ससुराल भी है। विनेश फोगाट ने 6015 वोट से जीत हासिल की है। विनेश के साथी पहलवान बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए एक पोस्ट करते हुए बताया कि विनेश ने चुनावी आखड़े में बाजी मार ली है।
बजरंग पूनिया ने दी जीत की बधाई
पहलवान बजरंग पूनिया ने एक्स पर लिखा- 'देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ़ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ़ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ़ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ थी। और विनेश इसमें विजेता रही'।
ससुराल में विनेश फोगाट को मिली जीत
हरियाणा में जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। उन्हें भाजपा के उम्मीदवार कैप्टन योगेश बैरागी से कड़ी टक्कर मिली। फोगाट पहले कैप्टन बैरागी पिछड़ गई थीं, लेकिन आखिर में 5,000 वोटों से ज्यादा से विनेश ने जीत हासिल की है। आपको बता दें, फोगाट का जुलाना ससुराल है। उनके पति सोमवीर राठी जींद के बख्ता खेड़ा गांव से हैं। विनेश फोगाट ने 6015 वोट से जीत हासिल की है।इस सीट पर बीजेपी की तरफ से लड़ रहे योगेश कुमार दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी की तरफ से कविता रानी मैदान पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कविता रानी भी पहलवान हैं।
क्या है जुलाना सीट का इतिहास?
जुलाना सीट जाटों का गढ़ माना जाता है। यहां 1967 में कांग्रेस के चौधरी दल सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1972 में कांग्रेस जीती थी। 2000 और 2005 में कांग्रेस के शेर सिंह सहरावत के जीतने के बाद 2009 से यह सीट इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पास रही है। 2019 में यहां से जननायक जनता पार्टी के अमरजीत ढांडा विधायक बने थे। अब विनेश फोगाट ने जुलाना में कांग्रेस का 15 साल का सूखा खत्म किया है। इस सीट पर 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था। जोकि साल 2014 के मुकाबले काफी कम था। 2014 में 68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की सबसे चर्चित सीटों में से एक जुलाना सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। विनेश फोगाट और पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बीच का विवाद किसी से छुपा नहीं है। अब जब विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है, तो बृजभूषण शरण सिंह ने इस पर रिएक्शन दिया है।
बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट की जीत पर क्या कहा है?
हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत हासिल कर ली है। जिसके बाद कैसरगंज से पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का रिएक्शन चर्चा में हैं। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'आज का रिजल्ट बताता है कि जो पहलवान जीते हैं वो नायक नहीं खलनायक हैं। वो तो जीत गई है। वो तो यहां भी बेईमानी करके जीत जाती थीं। वहां भी जीत गईं। लेकिन वो जहां कदम रखती हैं उसका सत्यानाश हो जाता है। कांग्रेस में गई है कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा'।
जहां भी विनेश फोगाट जाती हैं, वहां सत्यानाश होता है: बृजभूषण शरण सिंह
बृजभूषण शरण सिंह सिर्फ यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस का बंटाधार हो जाएगा के बाद कहा कि विनेश फोगाट जहां पर भी जाती हैं, वहां सत्यानाश होता है। विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ‘ठीक है कोई दिक्कत नहीं है। जहां भी विनेश फोगाट जाती हैं वहां सत्यानाश होता है और सत्यानाश ही होगा आगे और कुछ बचा नहीं। आप देखिए कांग्रेस में गई कांग्रेस का सत्यानाश हो गया, एग्जिट पोल दिखा रहा था कि कांग्रेस की सरकार बन रही है लेकिन हरियाणा में एग्जिट पोल एकदम गलत साबित हुआ और वहां पर अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।’
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर कही बड़ी बात
इसी के साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने जम्मू कश्मीर के चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने को लेकर कहा कि एक प्रयास वहां पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने का किया था, जो प्रयास सफल नहीं हुआ है। वहां का मौसम और माहौल कुछ दूसरा है जो भी जनता ने जनादेश दिया वह स्वीकार है। आपको बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना सीट पर विनेश फोगाट को 65080 वोट मिले और वहीं बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार दूसरे नंबर पर रहे जिन्हें 59065 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने 6015 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025