Noida: थाना बिसरख पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी वीजा और पास पोर्ट बनाने वाले गिरोह का फर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरप्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लैपटॉप, पैन ड्राइव, 5 मोबाइल फोन, 6 डेबिड कार्ड , 6 आधार कार्ड, जाली मोहर, 30500 रूपये, 1 फर्जी पासपोर्ट एवं वीजा बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को को थाना बिसरख पुलिस द्वारा दुकान संख्या एसएफ 95 गौर सिटी सेन्टर से लोगों के साथ फर्जी पासपोर्ट व वीजा बनवाने व विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैंसे ऐठने वाले मुकेश कुमार और सुष्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश मयूर गंज त्रिलोकपुरी दिल्ली का रहने वाला है। जबकि सुष्मा बिशनपुरा सेक्टर 58 नोएडा में रहती है। जबकि मूल निवास काठमांडू नेपाल है। यह दोनों मिलकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर फर्जी पासपोर्ट व वीजा बनवाने का झांसा देकर ठगी करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने जेल भेज दिया है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025