Lucknow: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे प्रदेश में एक अलग तरह का माहौल है। गांवों और शहरों में शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं। भजन-कीर्तन हो रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर परिवहन विभाग ने 22 जनवरी को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत 22 जनवरी तक सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बस स्टेशनों पर साफ-सफाई के निर्देश
ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है। सभी यात्री वाहनों में व बस स्टेशनों पर साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी बसों में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम में राम भजन बजाए जाने के निर्देश हैं। ताकि यात्रियों का सफर राममय हो सके। भगवान राम से जुड़े भजनों में विभिन्न कलाकारों के प्रसिद्ध भजनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय गायकों के राम भजनों को भी इसमें स्थान मिल सकता है।
'जय श्रीराम' के जयघोष के साथ अयोध्या से रवाना हुई पहली वंदे भारत
वहीं, जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पहली वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को अयोध्या कैंट स्टेशन से दिल्ली रवाना हुई। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में पहली बार सफर करने वालों में काफी उत्साह दिख रहा था। कोई ट्रेन के साथ सेल्फी लेता दिखा तो कोई वीडियो बना रहा था। गुरुवार को ट्रेन रेल समय सारणी के अनुसार पहली बार आनंद विहार दिल्ली से यात्रियों को लेकर करीब तीन बजे अयोध्या कैंट पहुंची। इसके बाद तीन बज कर 45 मिनट पर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई।पहले दिन ही वंदे भारत निर्धारित समय से करीब आधा घंटा विलंब से दिल्ली के लिए प्रस्थान की। इस ट्रेन के अयोध्या कैंट से प्रस्थान का समय 3.15 बजे का है। दोहरीकरण के कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग अयोध्या-रुदौली-बाराबंकी से न होकर वाया सुल्तानपुर दिल्ली जाएगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025