Greater Noida: सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। लिविंग रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या उसके प्रेमी और भाई की थी। दोनों ने एक सप्ताह पहले महिला की हत्या कर शव को नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था। शव की पहचान उसकी बहन ने की थी।
11 सितंबर से महिला थी लापता
नोएडा एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मलकपुर गांव में रहने वाली सीमा 11 सितंबर से अपने घर से लापता थी। सीमा की बहन ने 17 सितंबर को उसकी रिपोर्ट सूरजपुर थाने में लिखवाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस ने शक के आधार सीमा के लिव इन पार्टनर सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में सुधांशु ने पूरी दास्तान पुलिस को बता दी।
सुधांशु ने पुलिस को बताया कि सीमा की 11 सितंबर की रात हत्या कर शव को नॉलेज पार्क क्षेत्र में फेंक दिया था। वह सीमा के साथ 2 साल से रिलेशनशिप में रह रहा था, दोनों का एक बच्चा भी हुआ था। लेकिन इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को नहीं दी थी।
शादी तय होने पर भाई के साथ मिलकर रची साजिश
एसीपी ने बताया कि इधर सुधांशु की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात का सीमा को पता चलने पर सुधांशु से लड़ाई की। इसके बाद सुधांशु और उसके भाई दीपांशु ने सीमा को मारने की साजिश रची और नॉलेज पर क्षेत्र में ले जाकर हत्या कर दी।
बदनामी के डर से उठाया खौफनाक कम
एसीपी ने बताया कि सुधांशु और दीपांशु को डर था कि यदि उसके परिजन और रिश्तेदारों को पता चलेगा कि तो एक महिला के साथ लिविंग में रहता है और बच्चा भी है तो बदनामी होगी। इसी बदनामी के दर से दोनों ने हत्या की साजिश रच डाली।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025