Lucknow: लखनऊ में पीएसी इंस्पेक्टर एके सिंह की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी और साले ने ही मिलकर की थी। पुलिस ने साले देवेंद्र कुमार वर्मा और इंस्पेक्टर की पत्नी भावना सिंह को गिरफ्तार कर हत्या कांड का खुलासा कर दियाहै। बता दें कि कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में पीएसी इंस्पेक्टर सतीश सिंह की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। पत्नी ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही आरोप लगाया था कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध है।
बहन को परेशान देख भाई ने बनाई हत्या की योजना
कृष्णा नगर पुलिस ने बताया कि इंस्पेक्टर सतीश के कई महिलाओं से संबंध थे। इन रिश्तों के चलते पत्नी भावना सिंह से लगातार झगड़ा होता था। बहन भावना को परेशान देख भाई देवेंद्र वर्मा ने इंस्पेक्टर की हत्या का बनाया प्लान था। बहन भावना भी पूरी साजिश में शामिल थी। घटना वाली रात इंस्पेक्टर की लोकेशन को ट्रैक करने के लिए पहले से आरोपी ने इंस्पेक्टर की क्रेटा कार में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया था। Gps ट्रैकर लगाकर अपने ही मोबाइल से कनेक्ट किया था। आरोपी देवेंद्र अपने मोबाइल पर इंस्पेक्टर की गाड़ी का लोकेशन ट्रैक कर रहा था। इंस्पेक्टर को परिवार के अन्य लोगो से अलग कर अकेले लाने का प्लान भावना सिंह ने ही रचा था।
साला साइकिल से आया और हत्या कर हो गया फरार
पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी देवेंद्र सिंह ने साइकिल खरीदी और हुडी टीशर्ट पहनकर घटना को अंजाम देकर हो फरार गया था। रास्ते में साइकिल छोड़ी कपड़े भी फेंक दिए थे। सर्विलांस से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल घर पर छोड़ दिया और घर पर मौजूद भांजे से ऑनलाइन फूड डिलीवरी आर्डर करवा रहा था। ताकि लोकेशन घटनास्थल पर न मिले। इंस्पेक्टर की हत्या के खुलासा में पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थी। 10 किलोमीटर के दायरे में 400 सीसीटीवी खंगाले ले गए तब आरोपी पकड़ में आया।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025