लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल सोमवार को अपना काफिला छोड़कर उबर राइड पर निकल गए। राहुल गांधी ने दिल्ली में उबर कैब में यात्रा की। राहुल गांधी ने अपने फोन से 10 जनपथ मार्ग के लिए टैक्सी बुक की और फिर अपनी पूरी यात्रा के लिए करीब 438 रुपए किराया भी चुकाया।
राहुल गांधी ने चुकाया 438 रुपए किराया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उबर कैब की सवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट किया। जिसमें वो वाहन चालक सुनील उपाध्याय से उनके अनुभव और परेशानियों के बारे में बातचीत कर रहे हैं। राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा-
आमदनी कम और महंगाई से निकलता दम - ये है भारत के gig workers की व्यथा! सुनील उपाध्याय जी के साथ एक Uber यात्रा के दौरान चर्चा में और फिर उनके परिवार से मिल कर देश के Cab drivers और Delivery agents जैसे gig workers की समस्याओं का जायज़ा लिया। 'हैंड टू माउथ इनकम' में इनका गुज़ारा तंगी से चल रहा है - न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार। इनके समाधान के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोंस नीतियां बना कर न्याय करेंगी - और INDIA जनबंधन पूरे संघर्ष के साथ इसका देशव्यापी विस्तार सुनिश्चित करेगा।
ड्राइवर की पत्नी बोली ‘इतनी महंगाई में कुछ बचता ही नहीं’
वीडियो के लास्ट में देखा गया कि राहुल गांधी ने उबर राइड खत्म होने के बाद ड्राइवर को गिफ्ट दिया। राहुल गांधी ने ड्राइवर के परिवार को नाश्ता कराया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ड्राइवर के परिवार से एक रेस्टोरेंट में परिवार से मिलने के लिए गए। वहां उन्होंने सभी के लिए छोले-भटूरे, पापड़ी चाट, आलू की टिक्की और गोलगप्पे मंगवाए। फिर राहुल गांधी ने ड्राइवर की पत्नी से पूछा कि, बच्चों को स्कूल भेजते हो। इसपर ड्राइवर की पत्नी ने कहा- एक बच्चे को भेजते हैं। बेटी नहीं जाती। इतनी महंगाई में कुछ बचता ही नहीं है। राशन, घर का किराया में सबकुछ चला जाता है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025