Lucknow: 22 जनवरी को रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सात हजार से अधिक मेहमानों के शामिल होने की संभावना है. ऐसे में यूपी पुलिस ने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट है। अयोध्या में 10 हजार सीसीटीवी कैमरे, ह्यूमन इंटेलिजेंस, AI टेक्नोलॉजी से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा ड्रोन और हथियार बंद यूपी एटीएस के कमांडो, 10 हजार से अधिक यूपी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
जमीन और आसमान पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर
डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या में 100 से अधिक डिप्टी एसपी, 325 इंस्पेक्टर व 800 उपनिरीक्षक तैनात किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 10,000 जवान तैनात होंगे। सुरक्षा एजेंसियों की नजर जमीन, आसमान और पानी तक रहेगी। जिसके लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कमांड कंट्रोल सिस्टम तैयार किए गए हैं। इसके अलावा अयोध्या में हर आने-जाने वालों की फिजिकल चेकिंग करवाई जा रही है। वहीं, सरयू नदी के आसपास रहने वाले गोताखोर, नाविक, नगर में दुकानदार समेत स्थानीय लोग ह्यूमन इंटेलिजेंस का काम कर रहे हैं।
हर यात्री का हो रहा सत्यापन
बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही आने की इजाजत होगी। लेकिन उससे पहले यहां आने वाले हर राम भक्त की सघन तलाशी ली जा रही है। जो यात्री होटल, धर्मशाला में रुके हुए हैं, उनके सत्यापन हो रहा है। बस अड्डे पर भी बम निरोधक दस्ते के साथ सुरक्षा कर्मी समय-समय पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सीआईएसएफ के 150 कमांडो तैनात रहेंगे।
सिक्योरिटी डोम विकसित
सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर प्रांगण में एक ऐसा सिक्योरिटी डोम क्रिएट किया जा रहा है, जो 4.5 किलोमीटर के दायरे में है. इससे कोई भी संदिग्ध मिसाइल या ड्रोन उड़ता दिखाई देगा तो उसे ट्रेस कर अधिकारियों को अलर्ट कर देगा। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निर्देशित करने पर यह डोम संदिग्ध को हवा में ही डायरेक्शन बदल देगा या नेस्तनाबूद कर देगा।
नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों पर नजर
राम मंदिर में रामलला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर एक विशेष इंटेलिजेंस सेल बनाया गया है। सुरक्षा एजेंसी आईएसआई विशेष सेल के इनपुट पर नेपाल से लगे सीमावर्ती इलाकों पर भी नजर बनाए हुए हैं। नेपाल से आने वाले कच्चे रास्तों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी एटीएस की टीम नेपाल की सभी सीमाओं पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025