Noida: सेक्टर 33 स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की नित्य संगिनी एवं आह्लादिनी शक्ति श्रीमती राधारानी का जन्मोत्सव शनिवार, 23 सितम्बर को धूमधाम से मनाया गया। प्रात: 4:30 बजे से ही मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मुख्य उत्सव दोपहर 11 बजे प्रारम्भ हुआ। जिसमें भजन, कीर्तन, भगवान का अभिषेक तथा सभी के लिए प्रसादम की व्यवस्था रही। इसके लिए युगल जोड़ी की नई पोशाक तैयार की गई थी।
पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया

श्री राधा गोविन्द देव का पञ्च गव्य (दूध, दही, घी शहद, फलों के रस एवं पुष्प) से सुन्दर अभिषेक किया गया। पूरे मन्दिर को फूलों से सजाया गया था। अपने प्रवचन में अतुल कृष्ण प्रभु ने श्रीमती राधारानी के इस पृथ्वी पर अवतरण की कथा सुनाई तथा हमारे जीवन में श्रीमती राधारानी के चरणों का आश्रय लेने के महत्व पर चर्चा की।

देसी एवं विदेशी 108 व्यंजन कब भोग लगाया गया
भगवान को देशी एवं विदेशी व्यंजनों सहित 108 भोग अर्पित किए गए। दोपहर 1 बजे सभी को प्रसादम वितरित किया गया। इस उत्सव में लगभग 5000 लोग सम्मिलित हुए। कुल मिलाकर उत्सव अत्यन्त उत्साहपूर्ण तथा उल्लासपूर्ण रहा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025