उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को कानपुर पहुंचे। जहां उन्होंने जिला स्तरीय मेगा रोजगार और ऋण मेले में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस संबोधन में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर एमएलए इरफान सोलंकी को लेकर जमकर जुबानी हमला किया। सीएम योगी ने कहा कि लाल टोपी वाले काले कारनामे के लिए जाने जाते हैं।
‘लाल टोपी है लेकिन काले कारनामे के लिए जाने जाते हैं’
कानपुर में सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या, लखनऊ और कन्नौज का उदाहरण पेश किया। साथ ही कहा कि इतिहास के पन्नों के पलट कर देंगे, तो उनके गुंदों के व्यवहार का पता चलता है। सीएम योगी ने कहा कि सपा की पहचान है नवाब ब्रांड। इनके लोग बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, सभी जानते हैं। उन्होंने इरफान सोलंकी पर निशाना साधते हुए कहा कि टोपी लाल है पर कारनामे काले हैं, इसलिए मैं आया हूं। उन्होंने कहा कि सीसामऊ को सीसामऊ ही बना रहने दीजिए। युवाओं को सशक्त करना है।
अयोध्या कांड पर कानपुर में गरजे सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और सपा की पहचान दंगा और आराजकवादी रही है। सपा राज्य में आराजकता पैदा करना चाहती है। सपा की पहचान गुंडागर्दी पहचान थी। अयोध्या में सपा का नेता निषाद पार्टी की लड़की के साथ बालात्कार करता है। अयोध्या में सपा का बेशर्म नेता उसको सजा दिलाने के बजाय उसको बचाते हैं।
विधायक रच रहा था सीसामऊ दंगे का साजिश!
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा का विधायक सीसामऊ में दंगे की साजिश रच रहा था, आज वह जेल में है। साल 2017 से पहले यूपी में अराजकता थी। 2017 से पहले यूपी में गुंडागर्दी चरम पर थी। 2017 से पहले यूपी में पहचान का संकट था। 2017 से पहले बेटी और बहन सुरक्षित नहीं थीं। लेकिन हमारी सरकार ने विकास और सुशासन का मॉडल दिया है।
बेटियों को सुरक्षा मुद्दे पर सीएम योगी का वार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की सुरक्षा मामले को लेकर सपा पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि आज विकास, सुशासन का क्या मॉडल होना चाहिए। ये उत्तर प्रदेश तय करता है।कानून-व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, ये प्रदेश तय करता है। लेकिन इससे पहले के दृश्य और आप सपा के कारनामों से तो परिचित है। गुंडागर्दी ,अराजकता इनकी पहचान थी, बेटियों की सुरक्षा पर खतरा करना इनकी पहचान थी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025