Lucknow: यूपी पुलिस में 60244 सिपाहियों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन पदों पर अभ्यर्थी 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी 27 दिसंबर से 16 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी है।

60244 पदों पर भर्ती में अनारक्षित पदों की संख्या 24102, ईडब्ल्यूएस के लिए पदों की संख्या 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पदों की संख्या 16264, अनुसूचित जाति के लिए 12650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं https://uppbpb.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।
Noida: 23 दिसंबर को पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 में 60244 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। लेकिन उम्र सीमा में कोई छूट न हो पाने के कारण प्रदेश के नौजवानों में काफी आक्रोश है। उम्र सीमा बढ़ाए जाने को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नौजवानों का एक प्रतिनिधिमंडल जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मिला।
इसके बाद विधायक धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें धीरेन्द्र सिंह ने लिखा है कि "कोरोनाकाल में कोई भर्ती नहीं हुई थी, जिसकी वजह से प्रदेश के नौजवानों की उम्र बढ़ती गई। जो अब इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसकी वजह से हजारों नौजवान काफी मायूस और निराश हैं। इसलिए जरूरी होगा कि नागरिक आरक्षी पदों की भर्ती में उम्र सीमा में 03 से 05 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिले।"
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि "कोरोना एक आपदा थी और उसके समय में वंचित रह गए नौजवानों को एक मौका और मिलना चाहिए।" विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र भेजकर वार्ता की और शीघ्र ही प्रकरण में ठोस कदम उठाए जाने के लिए भी कहा।
Greater Noida: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती निकलते ही विवाद शुरू हो गया है। योगी सरकार ने 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाला है, जिसके लिए आवेदन 27 दिसंबर से शुरू होगा। लेकिन इसके पहले प्रदेश भर में भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग शुरू हो गई है। यहां तक मामला हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा में भी युवाओं ने भर्ती में उम्र में छूट देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और किसान सभा के नेतृत्व में युवाओं ने योगी सरकार के खिलाफ जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने सरकार से पुलिस भर्ती परीक्षा में 3 से 4 वर्ष छूट देने की मांग की। युवाओं ने कहा कि सरकार उम्र में छूट नहीं दे सकती तो इच्छा मृत्यु की परमिशन दे। युवाओं ने कहा कि सड़क से संसद तक लेकर प्रदर्शन करेंगे।
इसे भी पढ़ें-यूपी पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
60244 सिपाहियों की होनी है भर्ती
बता दें कि यूपी पुलिस में 60244 सिपाहियों की भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 60244 पदों पर भर्ती में अनारक्षित पदों की संख्या 24102, ईडब्ल्यूएस के लिए पदों की संख्या 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पदों की संख्या 16264, अनुसूचित जाति के लिए 12650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से संबंधित सभी सूचनाएं https://uppbpb.gov.in/ पर उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें-यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में आयु में मिले छूट, जेवर विधायक ने लिखा सीएम को पत्र
Noida: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग योगी सरकार ने मांग ली है। मंगलवार देर शाम सीएम योगी ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके तहत अब यूपी पुलिस भर्ती में 3 साल की छूट मिलेगी। नौजवानों को हक दिलाने में जेवर विधायक ने अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात कर नौजवानों के हित में की पुरजोर वकालत की थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए।

जेवर और अनूपशहर विधायक ने सीएम योगी से की थी मुलाकात
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती के लिए दिनांक 23 दिसंबर 2023 को शासनादेश जारी हुआ था। भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में प्रदेश के नौजवान उसी दिन से उम्र सीमा में छूट की मांग कर रहे थे। इस संबंध में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 23 दिसंबर को एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को संपूर्ण प्रकरण से अवगत कराया था। अनूपशहर से विधायक संजय शर्मा ने भी मुख्यमंत्री को पत्र 25 दिसंबर को प्रेषित कर प्रकरण में पुनर्विचार किए जाने का निवेदन किया था।
सीएम योगी ने आयु सीमा में छूट देने का आश्वसन दिया था
इसके बाद 26 दिसंबर को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग पर माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि "कोरोना जैसी महामारी और प्रशासनिक स्तर पर देरी के कारण भर्तियां न होने से प्रदेश के नौजवानों को काफी नुकसान हुआ। इसलिए प्रदेश के असंख्य नौजवानों के हित में उचित निर्णय लेना चाहिए।" इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि "प्रदेश सरकार शीघ्र असंख्य नौजवानों के हित में उचित निर्णय लेगी।"
Lucknow: नए साल से यूपी पुलिस में बंपर भर्ती होने जा रही है। कॉन्स्टेबल के 60,244 पदों के साथ अब एसआई और एएसआई पद पर भर्ती निकाली गई है। समूह ग के तहत सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकाली गई है। कुल मिलाकर 921 पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें 20 फीसदी पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है।

कब से होगा आवेदन?
नए साल में 7 जनवरी से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2024 निर्धारित की गई है। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2024 तय की गई है। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना उपलब्ध करा दी गई है।
किन पदों पर कितनी भर्तियां
एसआई और एएसआई के लिए 921 पदों पर भर्तियों के आवेदन मांगे गये हैं। जिसमें उपनिरीक्षक (गोपनीय) के 268, सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के 449 और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 204 पदों पर भर्ती होगी। उपनिरीक्षक (गोपनीय) के कुल पदों में अनारक्षित श्रेणी के 114, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 25, अन्य पिछड़ा वर्ग के 71, अनुसूचित जाति के 54 और अनुसूचित जनजाति के चार पद शामिल हैं। ऐसे ही सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के कुल पदों में अनारक्षित श्रेणी के 186, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 43, अन्य पिछड़ा वर्ग के 120, अनुसूचित जाति के 93 और अनुसूचित जनजाति के सात पद शामिल हैं।
Bulandsahar: उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में आयु सीमा में तीन वर्ष की वृद्धि को लेकर बुलंदशहर में विभिन्न जनपदों के नौजवानों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा का जगह-जगह स्वागत किया।
6 साल में बदली यूपी की सूरत
इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज से 6 साल पहले उत्तर प्रदेश में पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी या तो मिलती नहीं थी। अथवा कुछ विशेष क्षेत्र के लोगों को मिलती थी। अगर मिलती भी थी तो वह भी कोर्ट के माध्यम से मिलती थी। लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में योगी जी की सरकार आने के बाद लगातार भर्तियां हो रही हैं, वह भी बिना कोर्ट जाए। यह दूरगामी सोच का परिणाम ही है कि 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश की सूरत और सोच दोनों बदल चुकी है।
युवाओं ने जेवर और अनूपशहर विधायक को किया सम्मानित
बता दें कि 31 दिसंबर को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयु सीमा में की गई 03 वर्ष की वृद्धि से उत्साहित विभिन्न जनपदों के नौजवानों द्वारा टांडा स्टेडियम में आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
तत्कालीन सरकारों में कोर्ट के माध्यम से मिलती थी युवाओं को नौकरी
ज़ेवर विधायक नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि "अब आप पुलिस की भर्ती परीक्षा को पास कर देश और प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान देते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। तत्कालीन सरकारों में प्रदेश के नौजवानों को भर्ती के लिए कोर्ट की शरण मे जाना पड़ता था, लेकिन आज प्रदेश के नौजवानों को योग्यता और मेहनत के दम पर नौकरी मिलती है।" अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नौजवानों के हित में लिया गया निर्णय आपके मनोबल को बढ़ाने वाला है।"
Lucknow: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBP) ने यूपी पुलिस की तीन भर्तियों की परीक्षा तारीख जारी कर दी है। परीक्षा की फरवरी महीने में होंगी। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में परीक्षा करवाई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस में रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक, प्रधान परिचालक और कर्मशाला कर्मचारी पदों पर होने जा रही भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जनवरी से 10 फरवरी के बीच आयोजित करवाई जाएगी।
ऐसे पता करें परीक्षा की तारीख
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इसमें तीन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद यहां से पीडीएफ भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा एडमिट कार्ड से भी परीक्षा की तारीख, केंद्र और शहर के बारे में बताया जाएगा।
कैसे होगा पेपर का पैटर्न
सभी विषय मिलाकर कुल 400 अंकों का एग्जाम होगा, जिसमें 160 पश्न उम्मीदवारों से पूछे जाएंगे। इसमें 4 विषय सामान्य हिंदी, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता परीक्षा, रिजनिंग के सवाल परीक्षा में शामिल किये जाएंगे। जबकि एक विषय का पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें 40 पश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025