Greater Noida: थाना दनकौर क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सिर में पंच लगने से हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, रविवार को रात्रि में यूट्यूबर मनीष ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें मौहम्मदपुर गुर्जर के रहने वाले दीपक सिंह को भी बुलाया था। पार्टी में दीपक, मनीष के अलावा अन्य दोस्तों ने जमकर शरा पी। इसके बाद किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी के के बाद मारपीट हुई। जिसमें दीपक के सिर में पंच लग गया। पार्टी में बीच बचाओ करके लड़ाई रोक दी गयी।
अस्पताल में हुई मौत
इसके बाद दीपक यहां से अपने घर चला गया। घर आने के 1-2 घंटे बाद दीपक की तबीयत खराब हो गयी। जिसको उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में लेकर गये, जहां पर चेक अप में पता चला कि दीपक के सर में ब्लड क्लोटिंग है। उपचार के दौरान दीपक की मृत्यु हो गयी। नोएडा एडीसीपी ग्रेटर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने यूट्यबर मनीष समेत 6 दोस्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूचना पर थाना दनकौर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025ITR Verification: Do ITR Verification with Aadhaar OTP – Complete Step-by-Step Guide
August 07, 2025