Greater Noida: जिले में एक तरफ पुलिस लगातार अपराधियों के कमर तोड़ने में जुटी है। तो दूसरी ओर अपराधी अपने मंसूबे से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा का है। जहां बाइक से जा रहे एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
युवक की हत्या
दादरी थाना क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई। जब बाइक से जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है युवक अपने किसी काम से बाइक से किसी जान पहचान वाले के घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने सुखपाल नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगने से सुखपाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
BSNL’s New ₹1 Plan: Unlimited Calling and 2GB Data at Unbelievable Price – Full Details Here
August 02, 2025New Ayushman Card List Released: Check Your Name Online for All States Including UP & Bihar
August 25, 2025